Wi Squad For T-20 Wc: टी 20 वर्ल्डकप के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, जानिए पूरी लिस्ट

0
Wi Squad For T-20 Wc: टी 20 वर्ल्डकप के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, जानिए पूरी लिस्ट

Wi Squad For T-20 Wc: T-20 World Cup 2024 शुरू होने से पहले ज्यादातर टीमों ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड समेत कई टीमों का नाम आता हैं। अब इस ICC टूर्नामेंट के को-होस्ट वेस्टइंडीज ने भी अपने 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई खिलाड़ी इस वक्त IPL का में खेल रहे हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रोवमन पावेल को टीम का कप्तान चुना है। तो वहीं अल्जारी जोसेफ को उप कप्तान बनाया गया है।

Read More- Kkr Vs Mi Live: 12 साल बाद केकेआर ने रचा इतिहास, मुंबई हुई प्लेऑफ से बाहर!

Wi Squad For T-20 Wc: इन टीम के लिए खेलते है खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के चुने गए 15 खिलाड़ीयों से 8 खिलाड़ी IPL की अलग-अलग टीम के लिए खेल रहे हैं। राजस्थान की तरफ से हेटमायर, रोवमन पावेल हैं इसके अलावा KKR के स्टार ऑल-राउंडर आंद्रे रसेल भी इस टीम का हिस्सा हैं। वहीं LSG से निकोलस पूरन, मुंबई इंडियंस से रोमारियो शेफर्ड और दिल्ली कैपिटल्स से शे होप को वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप स्कॉड में जगह मिली है।इन सब के अलावा LSG की तरफ से IPL 2024 में डेब्यू करने वाले शमार जोसेफ भी टीम का हिस्सा हैं।

Read More- Ipl 2024 Playoff: अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है ये 2 टीम! जानिए कैसा है समीकरण

Wi Squad For T-20 Wc: फ्लॉप साबित हुआ है ये गेंदबाज

वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमन पावेल IPL में राजस्थान के लिए खेलते हैं और बड़ी हिट लगाने के साथ-साथ फिनिशिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब तक वो 5 मैचों में 64 रन ही बना सके हैं। हालांकि, उन्हें बैटिंग करने का उतना मौका भी नहीं मिला है। इसके बावजूद उनका स्ट्राइक रेट 190 से ज्यादा का रहा है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इस सीजन फ्लॉप साबित हुए हैं। RCB ने इस गेंदबाज को तीन मैचों में मौका दिया था। जिसमें वो सिर्फ 1 ही विकेट ले सके और उन्हें लगभग 12 की इकोनॉमी से जमकर मार पड़ी।

Wi Squad For T-20 Wc

रोवमन पावेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, शे होप, रॉस्टन चेज, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडकेश मोती, शमार जोसेफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *