Suryakumar Yadav 2024: हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाते ही छा गए सूर्या, बना डाला ये रिकॉर्ड!

0
Suryakumar Yadav 2024: हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाते ही छा गए सूर्या, बना डाला ये रिकॉर्ड!

Suryakumar Yadav: मुंबई के स्टार खिलाड़ी और मिस्टर 360 कहे जाने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के शतक ने आईपीएल में कई नए रिकॉर्ड बना डाले हैं। हैदराबाद के खिलाफ 102 रन की पारी खेलते ही सूर्या ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए दो शतक बनाए हैं। उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ही ये कमाल कर चुके हैं। सूर्या कई और रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

Read More- ICC T-20 WC 2024 शुरू होने से पहले इस दिग्गज का आया बयान, कहा-‘रोहित शर्मा को…’

Suryakumar Yadav ने लगाया रिकॉर्ड का अंबार

बीती रात को मुंबई और हैदराबाद के बिच मैच हुआ। जिसमे मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने हैदराबाद के खिलाफ 51 गेंद पर 102 रन की शानदार पारी खेली। ये आईपीएल 2024 में 12वां मौका है, जब किसी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली हो।Suryakumar Yadav के इस शतक के साथ ही आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा 12 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी हो गई है। बतादें आईपीएल में अभी 19 मुकाबले और होने हैं। ऐसे में इसकी पूरी संभावना है कि सीजन में सबसे अधिक शतक का नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

Read More- RCB vs GT: चैलेंजर्स से हारी टाइटंस, GT 147 पर हुई ढ़ेर, प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB?

Suryakumar Yadav का शतक

आपको बतादें सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए चौथा शतक बनाया है। इस नंबर पर उनसे ज्यादा शतक सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही लगा सके हैं। मैक्सवेल ने 5 शतक लगाए हैं। इसके अलावा डेविड मिलर 4 शतक लगाकर बराबरी पर हैं।

Suryakumar Yadav ने की इस रिकॉर्ड की बराबरी

बतादें सूर्या का ये टी20 क्रिकेट में छठा शतक है। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा टी20 शतक बनाने के मामले में सूर्या संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। बतादें केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड़ भी छह शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा विराट कोहली 9 शतक के साथ इस मामले में पहले नंबर हैं। और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम अब तक 8 शतक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *