Smriti Mandhana 2024:फाइनल मुकाबला जीतने के बाद आरसीबी की कप्तान दिखीं रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ, जानिए मामला

Smriti Mandhana 2024:फाइनल मुकाबला जीतने के बाद आरसीबी की कप्तान दिखीं रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ, जानिए मामला: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वीमेंस प्रीमियर लीग यानि WPL 2024 का खिताब जीत लिया है। बीती रात खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में 113 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 2 विकेट गवाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे।आरसीबी की जीत के बाद कप्तान स्मृति मंधाना बॉलीवुड म्यूजिशियन पलाश मुच्छल के साथ नजर आई। पलाश ने स्मृति के साथ की तस्वीर भी शेयर की है। बतादें की स्मृति और पलाश इससे पहले भी कई मौकों पर साथ दिख चुके हैं।
Read More- WPL 2 Final: RCB ट्रॉफी जितने के बाद देश में जश्न का माहौल, ख़ुशी से झूम उठे आरसीबी फैंस
Smriti Mandhana के साथ की फोटो पोस्ट
Smriti Mandhana:आपको बतादें की दरअसल पलाश ने स्मृति के साथ की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वो स्मृति के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर भारतीय क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने कमेंट किया है। बतादें हरलीन के अलावा और भी क्रिकेटर्स ने कमेंट किया है। स्मृति का नाम पलाश के साथ काफी वक्त से जोड़ा जा रहा है। बतादें की पलाश ने एक लाइव कंन्सर्ट में स्मृति को गाना भी डेडिकेट किया था। इसके साथ ही उन्होंने प्यार का इकरार भी किया था। लेकिन आपको बतादें की स्मृति ने इसको लेकर किसी तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Read More- WPL 2024 RCB: पहली बार चैंपियन बनने पर सौरभ गांगुली का आया बयान, RCB टीम को लेकर कह दी ये बात
Smriti Mandhana: RCB टीम प्लेइंग 11-
Smriti Mandhana (C),Sophie Devine, Ellyse Perry, Richa Ghosh (WK),Sophie Molineux, Georgia Wareham, Disha Kasat, Shreyanka Patil, Asha Sobhana, Shraddha Pokharkar, Renuka Thakur Singh
DC प्लेइंग 11-
Meg Lanning (C),Shafali Verma,Jemimah Rodrigues, Alice Capsey, Marizanne Kapp, Jess Jonassen, Radha Yadav, Taniya Bhatia (WK), Arundhati Reddy, Shikha Pandey, Minnu Mani