Mitchell Starc: मुंबई के खिलाफ स्टार्क का दिखा रौद्र रूप, झटके 4 बड़े विकेट्स

0
Mitchell Starc: मुंबई के खिलाफ स्टार्क का दिखा रौद्र रूप, झटके 4 बड़े विकेट्स

Mitchell Starc: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में शुक्रवार रात को मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को 170 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में मुंबई ने 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बना लिए थे। उस वक्त क्रीज पर टिम डेविड थे। इसलिए मुंबई की जीत की उम्मीद बची थी। लेकिन 19वां ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क ने अपनी 4 बॉल में 3 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को ऑल आउट कर मैच केकेआर को जीता दिया।

Read More- Hardik Pandya 2024: इस सीजन हार्दिक का खराब प्रदर्शन जारी, नहीं कर पा रहे हैं कोई कमाल

Mitchell Starc आए फॉर्म में

बतादें Mitchell Starc आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। केकेआर ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है। स्टार्क पर केकेआर की इस उम्मीद पर खरा उतरने का दबाव था।शुरुवाती मैच में वो काफी महंगे साबित भी हुए थे।और उस वजह से उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इन सबके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस वक्त सबसे शानदार प्रदर्शन किया, जब उनकी टीम केकेआर को इसकी सख्त जरूरत थी।

Mitchell Starc ने 4 बॉल में खत्म किया मैच

आपको बतादें की जब मिचेल स्टार्क मुंबई की पारी का 19वां ओवर लेकर आए तो टिम डेविड ने पहली बॉल पर बड़ा छक्का लगा दिया। ऐसी परिस्थिति से डर जाए उनको दिग्गज नहीं कहते। स्टार्क बार-बार एक ही गलती नहीं करते। इस बार मिचेल अलग अंदाज में सामने थे और उन्होंने छक्का लगाने वाले टिम डेविड को अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच थमा दिया। स्टार्क ने इसके बाद अगली ही बॉल में पीयूष चावला और एक गेंद के बाद पांचवीं गेंद पर कोएत्जी को बोल्ड कर केकेआर को जीता दिया।

Mitchell Starc ने झटके 4 विकेट्स

मुंबई के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने अपने 3.5 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। बतादें आईपीएल इतिहास में सिर्फ चौथा मौका है जब केकेआर के किसी गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट झटके हैं। हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला। लेकिन केकेआर को जीत जरूर मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *