Mi Vs Srh 2024: मुंबई की जीत से दिल्ली के फैंस खुश? जानिए क्या है मामला!

0
Mi Vs Srh 2024: मुंबई की जीत से दिल्ली के फैंस खुश? जानिए क्या है मामला!

Mi Vs Srh 2024: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचना अब असंभव हो गया है। लेकिन हार्दिक पंड्या की टीम का लड़ने का जज्बा बिलकुल भी कम नहीं हुआ है। मुंबई इंडियंस ने अपने इसी जज्बे की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। मुंबई की टीम इस जीत से जहां पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर आ गई है। वहीं, सनराइजर्स का प्लेऑफ का रास्ता भी मुश्किल हो गया है।

Read More- Srh Vs Mi Live: इस युवा खिलाड़ी ने किया हेड को 2 बार आउट! डेब्यू में मचाया धमाल

Mi Vs Srh 2024: हैदराबाद की हालत खराब

बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद इस हार के बावजूद पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।बतादें सनराइजर्स की टीम एक समय पर पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर थी और तब वो टॉप-2 में रहने की उम्मीद जता रही थी। लेकिन अब इस टीम को टॉप-4 के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। पॉइंट टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के एक बराबर 12-12 पॉइंट्स हैं। तीनों ही टीमों के पास अब 3-3 मैच बाकी हैं। मतलब थोड़ी सी गलती इनमें से एक टीम को प्लेऑफ से बाहर खड़ा कर देगी।

Read More- Mi Vs Srh 2024: हैदराबाद को मुंबई ने किया साइलेंट, सूर्या ने लगाया शानदार शतक

Mi Vs Srh 2024: दिल्ली के फैंस हुए खुश

यही बड़ी वजह है कि जब मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के फैंस ने राहत की सांस ली और सिर्फ चेन्नई और लखनऊ ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के फैंस की प्लेऑफ की उम्मीद भी जाग उठी है। दिल्ली की टीम 11 मैचों में से 5 जीतकर 10 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। इसी के साथ दिल्ली के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी टीम बाकी बचे तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बना सकती है। ऐसा हो भी सकता है और अगर चेन्नई, हैदराबाद या लखनऊ में से कोई दो टीम जीत जाएं तो दिल्ली के लिए ख़ुशी की बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *