Ipl 2024 Playoff: अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है ये 2 टीम! जानिए कैसा है समीकरण

0
Ipl 2024 Playoff: अब भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है ये 2 टीम! जानिए कैसा है समीकरण

Ipl 2024 Playoff: IPL 2024 के 50 मैच हो चुके हैं। लेकिन अब भी किसी भी टीम का प्लेऑफ खेलना पक्का नहीं हुआ है। पॉइंट टेबल पर 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स का लगभग प्लेऑफ खेलना पक्का है। इसके अलावा पॉइंट टेबल में नौवें और 10वें नंबर की टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू भी अभी 14 अंक तक पहुंच सकती हैं। अब क्या ये 14 पॉइंट्स उन्हें प्लेऑफ में ले जाएगा आइए जानते हैं।

Read More- Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान जाएगी भारत! जानिए क्या है पूरा मामला

Ipl 2024 Playoff: सभी टीमों का हाल

आईपीएल 2024 पॉइंट टेबल में अभी राजस्थान रॉयल्स 8 मैच जीतकर 16 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। उसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद 12-12 पॉइंट लेकर दूसरे, तीसरे, चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 पॉइंट्स हैं। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के 8-8 पॉइंट्स हैं। इन सब टीम के अलावा मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें हैं। जिनके 6-6 पॉइंट्स हैं।

Read More- KKR VS MI 2024: केकेआर और मुंबई के बिच मैच आज, जानिए कैसी रहेगी पिच!

Ipl 2024 Playoff: किस तरह से होंगी क्वालीफाई

टूर्नामेंट के इस सीजन में अब सिर्फ 20 लीग मैच बाकी हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स अपने सारे मैच जीत लें तो दोनों 20 या ज्यादा पॉइंट्स लेकर प्लेऑफ में जगह बना लेंगी। इसके बाद अगर लखनऊ और हैदराबाद अपने सारे मैच हार जाएं तो ऐसा होने पर लखनऊ या हैदराबाद के 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। जिससे वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी।

Ipl 2024 Playoff: आसान नहीं है राह

अगर ये हो जाए और लखनऊ या हैदराबाद में से किसी एक के 14 अंक हों तो मुंबई इंडियंस और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू का रास्ता भी खुल सकता है। लेकिन इसके लिए मुंबई इंडियंस और आरसीबी को अपने अगले सारे मैच जीतने होंगे। अगर ये टीमें अपने एक मैच भी हार जाए तो प्लेऑफ से छुट्टी हो जाएगी।

Ipl 2024 Playoff: एक गलती पड़ सकती है भारी

बड़ी बात ये है की अगर मुंबई की टीम कोलकाता से हार जाती है तो शायद ये टीम टॉप-4 की रेस से काफी दूर हो जाएगी। बतादें मुंबई इस सीजन में कुल 10 मैच खेले हैं। जिसमे से इस टीम के नाम सिर्फ 3 ही जीत है। अगर आज मुंबई हार जाती है तो ये टीम ज्यादा से ज्यादा 12 पॉइंट्स तक ही जा सकती है। जो की क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं है। यही सूत्र आरसीबी के लिए लागू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *