IPL 2024: मिचेल मार्श हुई इस सीजन से बाहर, इस अफगानी प्लेयर को मिली जगह

0
IPL 2024: मिचेल मार्श हुई इस सीजन से बाहर, इस अफगानी प्लेयर को मिली जगह

IPL 2024: मिचेल मार्श हुई इस सीजन से बाहर, इस अफगानी प्लेयर को मिली जगह: IPL 2024 के बीच में दिल्ली कैपिटल्स के अंदर एक और बदलाव देखने को मिला है। आपको बतादें दरअसल, पिछले दिनों हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे मिचेल मार्श IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुलबदीन नईब को शामिल कर लिया गया है। अफगानिस्तान के गुलबदीन नईब को दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में लिया है।

Read More- Impact Player Rule 2024 को लेकर अक्षर पटेल का आया बयान, ऑलराउंडर के लिए बताया खतरा!

IPL 2024 से बाहर हुए मार्श

मिचेल मार्श IPL 2024 से हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। पहले खबर आ रही थी कि वो कुछ मैचों से बाहर होंगे। और बस इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। लेकिन फिर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने उनके इस पूरे सीजन से बाहर होने की जानकारी दी है। पॉन्टिंग ने कहा कि जून में T20 वर्ल्ड कप है, जहां मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी कर सकते हैं। ऐसे में उनके लिए पूरी रिकवरी और रिहैब जरूरी है।

Read More- Pakistani Player 2024: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका! इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

IPL 2024 में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

अब दिल्ली कैपिटल्स ने गुलबदीन नईब को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। याद दिला दें पिछले साल ऑक्शन में गुलबदीन के अनसोल्ड रहने के बाद अश्विन ने सोशल मीडिया पर हैरानी जताई थी। वो भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गुलबदीन का प्रदर्शन को देख प्रभावित थे। उन्होंने गुलबदीन को फीनिशर के तौर पर पेश करते हुए लिखा था कि किसी IPL टीम को उन्हें एक मौका देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *