IPL 2024 के प्लेऑफ में नहीं दिखेंगे इंग्लिश खिलाड़ी, देश को दी प्राथमिकता!

0
IPL 2024 के प्लेऑफ में नहीं दिखेंगे इंग्लिश खिलाड़ी, देश को दी प्राथमिकता!

IPL 2024 के प्लेऑफ में नहीं दिखेंगे इंग्लिश खिलाड़ी, देश को दी प्राथमिकता! IPL 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और टी20 वर्ल्ड कप करीब आ रहा है। उससे पहले एक बहस शुरू हो गई है। ये बहस है देश पहले या क्लब या देश पहले या लीग क्रिकेट। बतादें ये बहस शुरू तब हुई जब मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौट गए। लेकिन इसमें मसाला तड़का तब लगा जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों के भी आईपीएल छोड़कर स्वदेश लौटने की खबर आई।

Read More- T-20 World Cup 2024 के लिए ICC ने की अंपायर की लिस्ट जारी, जानिए कितने हैं भारतीय?

IPL 2024: मुस्तफिजुर लौटे स्वदेश

बतादें बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने एक मई को सीएसके के लिए मैच खेला था। लेकिन अब वो अगले सीजन में ही ये टूर्नामेंट खेलते हुए दिखेंगे।इसकी वजह ये है की मुस्तफिजुर रहमान अपनी नेशनल टीम से जुड़ने के लिए बांग्लादेश लौट गए हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है।

IPL 2024: इंग्लिश खिलाड़ी नहीं होंगे हिस्सा

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की लिस्ट जारी होने के बाद ये साफ़ हो गया कि इसमें शामिल खिलाड़ियों को पाकिस्तान के साथ टी20 सीरीज में हिस्सा लेना होगा। बतादें इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 22 मई से टी20 सीरीज खेली जानी है। इसका साफ़ मतलब ये है कि आईपीएल के प्लेऑफ में जॉस बटलर, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम करेन, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन जैसे क्रिकेटर हिस्सा नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *