महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कमान, ऋतुराज गायकवाड़ बनेंगे नए कप्तान!

0
Untitled design 9 3

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2024 सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

27 साल के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना कप्तानी कर चुके हैं। धोनी ने चेन्नई टीम की 212 मैचों में कप्तानी की है। जबकि जडेजा ने 8 और रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की।

DRS की हुई छुट्टी, SRS ने मारी एंट्री…अब गलत फैसलों पर अंपायर की होगी खिंचाई!

IPL 2022 में जडेजा बने थे CSK के कप्तान

IPL 2022 में भी चेन्नई टीम ने एक दिन पहले नया कप्तान घोषित किया था। तब रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन उनका यह कदम उल्टा पड़ गया था। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जडेजा का प्रदर्शन भी खुद बेकार रहा था। इसके बाद बीच सीज़न में धोनी को जडेजा की जगह फिर से कप्तानी की ज़िम्मेदारी लेनी पड़ी थी।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार जीता खिताब

42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह आईपीएल में खेलते रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम पिछला यानी 2023 सीज़न भी जीता था। तब उसने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

धोनी से आधी है गायकवाड़ की फीस

ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 सीज़न में IPL में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वह IPL में 52 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी गायकवाड़ को एक सीज़न के लिए 6 करोड़ रुपए दे रही है, जबकि धोनी को 12 करोड़ मिलते हैं। इस तरह IPL में गायकवाड़ की फीस धोनी से आधी है।

धोनी पहले ही दे चुके थे संकेत

धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें संकेत दिया था कि वह अब IPL 2024 में एक नई भूमिका में दिख सकते हैं। इस पोस्ट की वजह से फैंस की धड़कनें बढ़ गई थीं। धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘नए सीजन और नई ‘भूमिका’ का इंतजार नहीं कर सकता। देखते रहिए!’ इस पोस्ट में माही ने यह नहीं बताया था कि उनकी नई भूमिका क्या होने वाली है, लेकिन अब उस पोस्ट से सारी बातें साफ़ हो गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *