Cricket News: क्या आपको पता है क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते है? जानिए भारत के किस शहर में खेला गया था पहली बार क्रिकेट…
Cricket News: क्या आपको पता है क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते है? जानिए भारत के किस शहर में खेला गया था पहली बार क्रिकेट…, देश हो या विदेश सभी जगह क्रिकेट खेला और देखा जाता है। भारत में हर गली, चौराहे, मैदान, घर में बच्चे और नवजवानो को क्रिकेट खेलते और देखते देखा जाता है। ऐसे में आप सभी इस खेल को क्रिकेट के नाम से जानते है क्या आपको पता है कि इसे हिंदी में क्या कहते है? 100 में से 99 लोगो को ये पता नहीं होगा तो चलिए जानते है क्रिकेट को हिंदी में क्या कहा जाता है…
क्या है क्रिकेट का असली नाम?
वैसे तो पूरा दुनिया क्रिकेट का दीवाना है लेकिन भारत में जहाँ देखो वहाँ आपको क्रिकेट के दीवाने देखने को मिल जाते है। ऐसे ही अगर हम क्रिकेट के हिंदी नाम की बात करे तो इसे हिंदी में ‘गोलगट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता’ कहा जाता है। यह नाम काफी कम लोग जानते है। कई लोगो को तो ये भी नहीं पता होगा कि क्रिकेट का असली नाम “Criquet” है। आइये जानते है क्रिकेट से जुडी और भी कई सारी जानकारी के बारे में…
अम्पायर को हिंदी में क्या कहते है?
आज हम आपको क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले सभी चीजों के हिंदी में नाम बताने वाले है। आप सभी ने अम्पायर का नाम तो सुना ही होगा जो हमारे खेल का बेहद अहम हिस्सा है जो हमें डिसिशन देता है। अम्पायर को हिंदी में “निर्णायक” कहा जाता है। इसके अलावा बैट्समैन को “बल्लेबाज” और बॉलर को “गेंदबाज” कहा जाता है। इसके अलावा बैट को बल्ला, बॉल को गेंद, प्लेयर को खिलाड़ी, फील्डिंग को क्षेत्ररक्षण जैसे कई सारी चीजे है।
भारत में कब शुरू हुआ था क्रिकेट?
अगर हम भारत में क्रिकेट के शुरू होने की बात करे तो भारत में क्रिकेट की शुरुवात मुंबई में सन 1721 में हुई थी। यह खेल व्यापारिक जहाजों के नागरिको द्वारा इंडिया में खेला गया था। भारत में 1792 में भारत का पहला क्रिकेट क्लब बनाया गया जिसकी स्थापना मुंबई में की गयी थी। क्रिकेट खेलना सबसे पहले मुंबई के रहवासियों ने शुरू किया था। तब से लेकर आज तक भारत ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। और आज हम उस देहलीज पर खड़े है जिस देश ने क्रिकेट का अविष्कार किया हम उस देश को क्रिकेट के गेम में टक्कर दे रहे है।