Yashasvi Jaiswal: इस कीर्तिमान से सिर्फ 2 कदम दूर हैं जायसवाल, रांची टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास

0
Yashasvi Jaiswal: इस कीर्तिमान से सिर्फ 2 कदम दूर हैं जायसवाल, रांची टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास

Yashasvi Jaiswal: इस कीर्तिमान से सिर्फ 2 कदम दूर हैं जायसवाल, रांची टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास: भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ कुछ अलग ही लय में दिख रहे हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जा रही है। जिसमे से तीन मुकाबले हो चुके हैं और Yashasvi Jaiswal दो दोहरे शतक भी जड़ चुके हैं। अब जायसवाल रांची में खेले जाने वाले सीरीज़ के चौथे टेस्ट में वो रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। जिसे विराट कोहली 113 टेस्ट खेलने के बाद भी हासिल नहीं कर सके। आइए जानते है Yashasvi Jaiswal कोनसा रिकॉर्ड कर सकते है अपने नाम ?

Read More- WPL 2024: WPL की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आएंगे ये बॉलीवुड सितारे,जाने कब होगी WPL की शुरुवात

इस रिकॉर्ड के पास हैं Yashasvi Jaiswal

आपको बता दें कि जायसवाल ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 214* रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने उसी पारी में शानदार 12 छक्के लगाए थे। इन छक्कों के साथ Yashasvi Jaiswal ने अपने शुरुवाती टेस्ट करियर में 25 छक्के पूरे कर लिए हैं। जायसवाल ने अब तक सिर्फ 7 टेस्ट खेले हैं। जिसमें उन्होंने अब तक 25 छक्के लगा चुके हैं। जबकि 113 टेस्ट मैच खेल चुके विराट कोहली ने अब तक सिर्फ 26 छक्के ही लगाए हैं। मतलब अब Yashasvi Jaiswal कोहली से टेस्ट छक्कों के मामले में सिर्फ 1 छक्का पीछे हैं। रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट अगर Yashasvi Jaiswal 2 छक्के लगा देते हैं तो वो सिर्फ 8वें टेस्ट में विराट कोहली से ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। 113 टेस्ट के बाद कोहली के नाम 26 छक्के दर्ज हैं। जबकि, जायसवाल सिर्फ 8 टेस्ट में 27 छक्के लगाकर उन्हें आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं।

Read More- Mohammad Shami: आईपीएल 2024 से बाहर हुए तेज गेंदबाज शमी, गुजरात टाइटंस की बढ़ी मुश्किलें

ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे Yashasvi Jaiswal

चौथे टेस्ट मैच में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या Yashasvi Jaiswal अपने करियर के 8वें ही टेस्ट में कोहली के 113 टेस्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं। हैरानी की बात ये है की इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में जायसवाल लगातार दो दोहरे शतक जड़ चुके हैं। विशाखापटनम में खेले गए सीरीज़ के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रन बनाए थे। इसके बाद राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में ओपनर जायसवाल ने 214* रन बना दिए थे।

Yashasvi Jaiswal का टेस्ट करियर

आपको बता दें Yashasvi Jaiswal अब तक अपने टेस्ट करियर में सिर्फ 7 मुकाबले ही खेले हैं। जयसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले मुकाबले में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं अब तक खेले गए 7 मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए जायसवाल ने 71.75 की औसत से 861 रन बना लिए हैं। इस दौरान वो 3 शतक और 2 अर्धशतक और 2 दोहरा शतक लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *