Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला टेस्ट में महज 1 रन बनाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जायसवाल, इस रिकॉर्ड की बराबरी पर है बल्लेबाज

0
Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला टेस्ट में महज 1 रन बनाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जायसवाल, इस रिकॉर्ड की बराबरी पर है बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला टेस्ट में महज 1 रन बनाते ही विराट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जायसवाल, इस रिकॉर्ड की बराबरी पर है बल्लेबाज: भारत और इंग्लैंड के बिच चौथा टेस्ट मैच खत्म हो गया है। जिसमे भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा कर सीरीज में 3-1 से आगे है। इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल 44 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। जो रूट की गेंद पर जेम्स एंडरसन ने यशस्वी जायसवाल का शानदार कैच लपका। इस तरह यशस्वी जायसवाल को पवैलियन लौटना पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने खास फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में यशस्वी Yashasvi Jaiswal विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस सीरीज में Yashasvi Jaiswal 655 रन बना चुके हैं। जबकि विराट कोहली ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे।

Read More- Virender Sehwag: पूर्व क्रिकेटर सहवाग की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, फैंस हुए सहवाग से नाराज

विराट का रिकॉर्ड तोड़ेंगे Yashasvi Jaiswal

इस तरह धर्मशाला में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट में Yashasvi Jaiswal के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका होगा। यशस्वी जायसवाल महज 1 रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। यह सीरीज यशस्वी जायसवाल के लिए शानदार गुजर रहा है। अब तक इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल 2 दोहरे शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा 2 बार पचास रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली टॉप पर हैं। दोनों बल्लेबाजों के नाम 655 रन दर्ज हैं।

Read More- Eng Vs Ind 4th Test Result: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 से बनाई अजेय बढ़त

बड़े बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल Yashasvi Jaiswal

विराट और जायसवाल के बाद दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 602 रन बनाए थे। विराट कोहली फिर तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में 593 रन बनाए थे। फिर पांचवें नंबर पर विजय मांजरेकर हैं। विजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 586 रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा साल 1961 में किया था। इन सब के बिच भारत के युवा खिलाडी यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हो गया है। वो नंबर 1 पर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *