Yashasvi Jaiswal 4th Test: जायसवाल ने तोडा गंभीर-गांगुली का पुराना रिकॉर्ड, चौथे टेस्ट में रच दिया है ये कीर्तिमान

0
Yashasvi Jaiswal 4th Test: जायसवाल ने तोडा गंभीर-गांगुली का पुराना रिकॉर्ड, चौथे टेस्ट में रच दिया है ये कीर्तिमान

Yashasvi Jaiswal 4th Test: जायसवाल ने तोडा गंभीर-गांगुली का पुराना रिकॉर्ड, चौथे टेस्ट में रच दिया है ये कीर्तिमान: भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक और अर्धशतक जड़ा। यशस्वी ने मैच के दूसरे दिन शनिवार को भारत के लिए पहली पारी में हाफ सेंचुरी लगाई है। उन्होंने इसके साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। यशस्वी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जायसवाल भारत के लिए एक टेस्ट में सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लेफ्ट हैंड बैट्समैन बन गए हैं।

Read More- Musheer Khan Double Century: बड़े भाई के धमाके के बाद अब छोटे भाई ने दबंग अंदाज में जड़ा दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal 4th Test: पार किया 600 का आंकड़ा

Yashasvi Jaiswal 4th Test: आपको बतादें दरअसल यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं। जयसवाल ने इस मामले में गंभीर और गांगुली को पीछे छोड़ दिया है।जायसवाल ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 73 रन बनाए।इस सीरीज में वो सबसे ज्यादा 618 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गौतम गंभीर और सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड को तोडा है। जायसवाल ने इस सीरीज के दौरान दो दोहरे शतक भी लगाए हैं। यशस्वी ने राजकोट और विशाखापट्टनम टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Read More- Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को लेकर पूर्व खिलाड़ियों और फैंस में है गुस्सा, आकाश चोपड़ा ने कह दी ये बड़ी बात !

Yashasvi Jaiswal 4th Test: गभीर-गांगुली के नाम था रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal 4th Test: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में 534 रन बनाए थे। गांगुली यशस्वी से पहले सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर थे। लेकिन अब वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इनके आलावा गौतम गंभीर तीसरे नंबर पर हैं। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में 463 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में 445 रन बनाए थे।

Yashasvi Jaiswal 4th Test: जायसवाल का टेस्ट करियर

Yashasvi Jaiswal 4th Test: यशस्वी का अब तक टेस्ट करियर लाजवाब रहा है। उन्होंने 14 टेस्ट पारियों में 915 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ 2 दोहरे शतक भी लगाए हैं। यशस्वी का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 214 रन का रहा है। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा परफॉर्म किया है।इस सीरीज के चौथे मैच की पहली इनिंग में उन्होंने 73 रन की शानदार पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *