Yashasvi Jaiswal 3rd Test-इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने दो दोहरे शतक लगाकर किया कमाल, तोड़े कई सारे बड़े रिकार्ड्स

0
Yashasvi Jaiswal 3rd Test-इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने दो दोहरे शतक लगाकर किया कमाल, तोड़े कई सारे बड़े रिकार्ड्स

Yashasvi Jaiswal 3rd Test-इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने दो दोहरे शतक लगाकर किया कमाल, तोड़े कई सारे बड़े रिकार्ड्स :भारत और इंग्लैंड के बिच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भी यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है। राजकोट में यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से राज किया है। तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार शतक जमाया था। तीसरे दिन के शतक को यशस्वी जायसवाल ने चौथे दिन दोहरे शतक में परिवर्तित किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसी शानदार पारी खेली कि ना जाने कितने रिकॉर्डों में आग लग गए। यशस्वी ने राजकोट में 231 गेंदों का सामना करते हुए अपने दोहरे शतक की स्क्रिप्ट लिखी। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 14 चौके लगाए। इस दोहरे शतक के साथ उन्होंने विराट कोहली वाला कमाल भी किया है।

Read More- Nicholas Pooran: ILT20 में दिखा कप्तान Nicholas Pooran का जलवा, दुबई कैपिटल्स को हरा कर चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस अमीरात की टीम

Yashasvi Jaiswal 3rd Test :जायसवाल का कमाल-

Yashasvi Jaiswal 3rd Test :यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का ये दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में 209 रन बनाए थे। मतलब ये उनके बल्ले से लगातार दूसरे मैच में निकला दोहरा शतक है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास मेें ऐसा करने वाले यशस्वी तीसरे भारतीय और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले जिन भारतीयों ने बैक टू बैक टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाया, वो हैं विनोद कांबली और विराट कोहली। दोहरे शतक के साथ यशस्वी जायसवाल, कांबली और विराट के क्लब से जुड़े तो वहीं कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। राजकोट में दोहरे शतक के जरिए यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। मतलब इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने एक टेस्ट इनिंग में जमाए सबसे ज्यादा 12 छक्के के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी भी करली है।

Read More- Jasprit Bumrah 4th Test: चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे स्टार पेसर बुमराह! तीसरे टेस्ट से पहले चल रही थी ये बात…

Yashasvi Jaiswal 3rd Test :जायसवाल के दोहरे शतक में दम है-

Yashasvi Jaiswal 3rd Test :भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के दूसरी पारी घोषित करने तक यशस्वी जायसवाल 236 गेंदों पर 214 रन बनाकर नाबाद रहे।जायसवाल की इस इनिंग में कुल 12 छक्के शामिल रहे। इन 12 छक्कों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके छक्कों की संख्या भी अब सिर्फ 29 पारियों में ही 50 से ज्यादा हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल के बल्ले से राजकोट में निकले ये 214 रन, उनके टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। इस पारी को खेलने के दौरान यशस्वी ने सरफराज के साथ मिलकर 158 गेंदों पर 172 रन की बड़ी अहम साझेदारी की। इससे पहले यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए गिल के साथ मिलकर 155 रन भी जोड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *