Yashasvi Jaiswal 2024:इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का जायसवाल को मिला फायदा, इस अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट

0
Yashasvi Jaiswal 2024:इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का जायसवाल को मिला फायदा, इस अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट

Yashasvi Jaiswal 2024:इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का जायसवाल को मिला फायदा, इस अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट: भारत और इंग्लैंड के बिच 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज को भारत ने पाले ही 3-1 से भारत ने अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च को होगा। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट में Yashasvi Jaiswal का शानदार फॉर्म जारी है। इस सीरीज में वो अंग्रेज गेंदबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। अब तक सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में Yashasvi Jaiswal 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं। ये युवा ओपनर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं।

Read More- Ranji Trophy Semi Final Score 2024 : तमिलनाडु को सेमीफइनल में हराकर मुंबई की फाइनल में एंट्री, मध्यप्रदेश और विधर्व के बिच जंग जारी

Yashasvi Jaiswal को किया गया अवार्ड के लिए नॉमिनेट

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब Yashasvi Jaiswal को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के ओपनर पथूम निशंका का नाम भी नॉमिनेट किया गया है। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के विनर का एलान 4 मार्च को यानि आज किया जाएगा। इस रेस में भारत के Yashasvi Jaiswal का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के ओपनर पथूम निशंका उनको कड़ी टक्कर दे रहे है।

Read More- Rcb Vs Upw WPL 2 Live Score: महिला आईपीएल 2024 में आरसीबी का सामना यूपी से आज, कौन मारेगा बाजी ?

Yashasvi Jaiswal: कौन-कौन है इस रेस में शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में पथूम निशंका ने बेहतरीन दोहरा शतक बनाया था। निशंका वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पथूम निशंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ 210 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था। साथ ही साउथ अफ्रीका सीरीज की 4 पारियों में केन विलियमसन ने 403 रन बनाए थे। आईसीसी प्लेयर ऑफ मंथ फरवरी अवॉर्ड के रेस में Yashasvi Jaiswal के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के ओपनर पथूम निशंका रेस में शामिल हैं। हालांकि अब ये देखना रोमांचक होगा कि इन तीनों बल्लेबाजों मे किस बल्लेबाज को आईसीसी प्लेयर ऑफ मंथ फरवरी अवॉर्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *