WPL 2024 Match:एलिस पेरी के एक शॉट ने दिलाया उनको खास गिफ्ट, काफी खुश नजर आई पेरी

0
WPL 2024 Match:एलिस पेरी के एक शॉट ने दिलाया उनको खास गिफ्ट, काफी खुश नजर आई पेरी

WPL 2024 Match:एलिस पेरी के एक शॉट ने दिलाया उनको खास गिफ्ट, काफी खुश नजर आई पेरी: बीती रात महिला आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था। जिसमे इस मुकाबले में एलिस पेरी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दिलाने में एक अहम योगदान दिया था। बतादें पहले उन्होंने बैटिंग करते हुए उन्होंने 66 रनों की पारी खेली और फिर गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी चटकाया था। कल के मुकाबले में मुंबई को हराकर आरसीबी WPL 2024 के फाइनल मुकाबले में एंट्री ले ली है। बतादें की फाइनल खेलने से पहले एलिस पेरी को बेहद ही खास तोहफा मिला है। आइए जानते है क्या है ये तोहफा ?

Read More- IPL 2024: भारत में नहीं होगा IPL 2024 का दूसरा फेज? इस देश में हो सकता है बाकि मुकाबला

WPL 2024 Match: पेरी को मिला गिफ्ट

WPL 2024 Match: आपको बतादें दरअसल एलिस पेरी को एक टूटा ग्लास गिफ्ट में दिया गया और वो इस गिफ्ट को लेते वक़्त काफी खुश नज़र आईं। सोहने की बात ये है कि आखिर टूटे ग्लास को लेकर आरसीबी की खिलाड़ी खुश क्यों थीं? तो इसका राज हम बताते हैं। इसके पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। आइए जानते है क्या है ये पूरा मामला ?

Read More- ICC Champions Trophy 2025 को लेकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी, ICC ने भी लताड़ा

WPL 2024 Match: पेरी ने तोडा था कांच

WPL 2024 Match: आपको बतादें की टूर्नामेंट के 11वें मैच में एलिस पेरी ने अपने शॉट से इनाम में दी जाने वाली मैदान पर खड़ी डिस्पेल कार का शीशा तोड़ दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में पेरी ने 4 शानदार छक्के जड़े थे। जिसमें 1 छक्के से कार का शीशा टूटा था।बतादें की ‘टाटा’ की डिस्पेल कार का शीशा टूटता देख पेरी भी शौक हो गई थीं।उसके बाद अब टाटा की तरफ से कार का टूटा हुआ शीशा पेरी को गिफ्ट कर दिया गया। ये गिफ्ट को लेते समय पेरी काफी खुश नजर आई। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार ही हुआ कि जब कार के टूटे शीशे को गिफ्ट के रूप में दिया गया हो। गिफ्ट लेते हुए पेरी की फोटो आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

WPL 2024 Match: इस सीजन सबसे ज्यादा रन किसके

WPL 2024 Match: आपको ये बतादें की एलिस पेरी खिताबी मुकाबले से पहले टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुल 8 मुकाबलों में बैटिंग करते हुए 62.40 की शानदार औसत और 130.54 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट भी झटके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *