Virat Kohli: विराट कोहली के बेटे के जन्म के बाद भारत-पाकिस्तान में जश्न का माहौल, फैंस को है अकाय से ये उम्मीद

0
Virat Kohli: विराट कोहली के बेटे के जन्म के बाद भारत-पाकिस्तान में जश्न का माहौल, फैंस को है अकाय से ये उम्मीद

Virat Kohli: विराट कोहली के बेटे के जन्म के बाद भारत-पाकिस्तान में जश्न का माहौल, फैंस को है अकाय से ये उम्मीद: भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक Virat Kohli के दीवाने पूरी दुनिया में है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तानी फैंस अक्सर विराट कोहली की तारीफ करते हुए नजर आते है। पाकिस्तानी फैंस में कल ख़ुशी का माहौल रहा। PSL को लेकर नहीं। बल्कि कल जब विराट कोहली ने अपने पिता बनने की खबर दी तो कल पुरे सोशल मीडिया पर ये ही छाया रहा। विराट दूसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस बात की जानकारी Virat Kohli ने कल ही रात को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।

Read More- Rishabh Pant: आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे पंत! विकेटकीपिंग को लेकर अब भी सवाल जारी

Virat Kohli: पाकिस्तानी फैंस ने मनाया जश्न

ऐसे में जब Virat Kohli के दूसरे बच्चे यानी उनके बेटे अकाय की जन्म की खबर उनके पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को मिली तो वो खुशी से झूम उठे। उनकी ये खुशी उतनी ही थी और वैसी ही थी। जैसी कि विराट के भारतीय फैंस में देखने को मिलती है। भारतीय फैंस और पाकिस्तान फैंस Virat Kohli को अपना आदर्श मानते हैं। विराट कोहली के बेटे के जन्म पर पाकिस्तान की सड़कों पर जो हुआ, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। वहां के एक यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तानी फैंस में दिखी खुशियों की लहर का पूरा फुटेज अपलोड है। इस फुटेज में पाकिस्तानी फैंस को Virat Kohli को मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो आपस में मिठाइयां भी बांटते और खाते नजर आ रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से विराट को मुबारकबाद और बेटे अकाय के लिए प्यार उड़ेल रहा था।

Read More- Shivam Dube: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले Csk को लगा बड़ा झटका, Shivam Dube को लेकर आई बड़ी अपडेट

Virat Kohli का रिकॉर्ड तोड़ेंगे अकाय

पाकिस्तान के फैंस को अब ये उम्मीद है की Virat Kohli का रिकॉर्ड उनके बेटा अकाय ही तोड़े। दरअसल, वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार ये बात चलती है कि विराट कोहली जिस तरह से खेल रहे हैं। नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। जब वो रिटायर होंगे तो उनके रिकॉर्ड्स को कौन तोड़ेगा? पाकिस्तानी फैंस ने उम्मीद जताई है कि अब Virat Kohli का बेटा ही उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है। अकाय, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दूसरी संतान है। अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। हालांकि, इसके जन्म की आधिकारिक जानकारी विराट की ओर से 20 फरवरी को दी गई। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज शेयर की अपने बेटे अकाय के जन्म की जानकारी शेयर की। अकाय के आने से अब Virat Kohli की फैमिली कम्पलीट हो चुकी है। अब उनके परिवार में पति-पत्नी के अलावा बेटी वामिका और बेटा अकाय है। विराट ने अकाय की जन्म के वजह से ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ब्रेक लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *