Virat Kohli Century: सचिन का वनडे में 49 शतक का रिकॉर्ड टूटने पर क्या कहा मास्टरब्लास्टर ने? जानिए इस पूरी खबर में

0
Virat Kohli Century: सचिन का वनडे में 49 का रिकॉर्ड टूटने पर क्या कहा मास्टरब्लास्टर ने? जानिए इस पूरी खबर में

Virat Kohli Century: सचिन का वनडे में 49 शतक का रिकॉर्ड टूटने पर क्या कहा मास्टरब्लास्टर ने? जानिए इस पूरी खबर में: विराट कोहली ने करीब 16 साल पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। पिछले दिनों वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के वनडे फॉर्मेट में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर मैदान में काफी खुश नजर आए थे। दरअसल, विराट कोहली के 50वें शतक के बाद सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट किया था। इस पोस्ट में सचिन ने विराट का डेब्यू से पहले का पूरा किस्सा साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियो ने विराट से मजे लिए थे।

Read More- Devon Conway:आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले माही की टीम को लगा झटका, चोट के चलते मई तक कॉनवे बाहर

Virat Kohli Century: सचिन तेंदुलकर की पोस्ट

Virat Kohli Century: सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था। तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का प्रैंक किया था। लिहाजा, इसके बाद मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। सचिन तेंदुलकर आगे लिखते हुए कहा की मैं बहुत खुश हूं कि वो युवा लड़का एक विराट खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा है। विश्व कप सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा जैसा है।आपको बतादें दरअसल, जब विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब मास्टर ब्लास्टर ने पोस्ट किया था। उस वक्त सचिन तेंदुलकर का पोस्ट खूब वायरल हुई थी।

Read More- Gautam Gambhir: IPL 2024 शुरू होने से पहले गौतम गंभीर का आया बड़ा बयान, कहा- ‘दुनिया में सबसे मुश्किल लीग…’

Virat Kohli Century: विश्वकप 2023 में विराट का प्रदर्शन

Virat Kohli Century: भारत में खेले गए विश्वकप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था। इसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया था। इस विश्वकप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए थे। विराट ने इस विश्वकप 2023 में कुल 11 मैच में 765 रन बनाए थे। इस विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर मौजूद थे। भारत ने शुरुवात से अंत तक शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन सिर्फ फाइनल में हार के भारत का एक और बार विश्वकप जीतने का सपना टूट गया। सेमीफइनल में विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार शतक लगाया था। इस शतक की मदद से उन्होंने सचिन का वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *