T-20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान, रिंकू को नहीं मिली जगह!

T-20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान, रिंकू को नहीं मिली जगह! T-20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चूका है। अहमदाबाद में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और सेलेक्शन कमेटी के बीच बैठक के बाद भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में जायसवाल को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा। वहीं इसके अलावा टीम इंडिया में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, युजेंद्र चहल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई। बतादें शुभमन गिल, केएल राहुल और रिंकू सिंह को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली।
Read More- T-20 WC 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ एलान, इस अनुभवी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
T-20 World Cup 2024 में क्या हो सकती है टीम!
T-20 World Cup 2024 में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस पोजिशन पर कई मैच जिताए हैं। इसके अलावा हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा का प्लेइंग इलेवन में रहना पक्का ही है। अगर एक्स्ट्रा बैटर की बात करें तो अक्षर की एंट्री से टीम की बैटिंग स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी। गेंदबाजों में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं।
T-20 World Cup 2024 में इनको नहीं मिला मौका
इस वर्ल्डकप के लिए भारत की 15 खिलाड़ियों का सिलेक्शन तो हो गया है। लेकिन इसमें कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो की इस 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल हो सकते थे। जैसे रिंकू सिंह, शुभमन गिल, केएल राहुल, शशांक सिंह, और भी। इन सब में रिंकू का नाम सबसे पहले आता है। रिंकू का भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने लगभग हर मैच में अपना बेस्ट खेल दिखाया है। फिर भी उनको वर्ल्डकप के लिए नहीं चुना गया है।
T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
Rohit Sharma (c), Hardik Pandya (vc), Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant (wk), Sanju Samson (wk), Shivam Dube, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Mohd. Siraj