Suryakumar Yadav: सूर्या ने किया 5 साल के बाद ये जादू, पंजाब के खिलाफ खेली लाजवाब पारी

0
Suryakumar Yadav: सूर्या ने किया 5 साल के बाद ये जादू, पंजाब के खिलाफ खेली लाजवाब पारी

Suryakumar Yadav: सूर्या ने किया 5 साल के बाद ये जादू, पंजाब के खिलाफ खेली लाजवाब पारी: IPL 2024 में सूर्यकुमार यादव का सफर थोड़ा अजीबोगरीब ही है। किसी मैच में सूर्यकुमार यादव या तो 0 पर आउट हो रहे हैं या फिर वो बल्ले से कमाल की अर्धशतकीय पारी निकली है। बतादें इस टूर्नामेंट में सूर्या खेले 4 में से 2 मैचों में 0 पर आउट हुए हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 2 अर्धशतक भी जड़ दिए हैं। उनका दूसरा अर्धशतक पंजाब किंग्स के खिलाफ निकला। इस मैच में वो 53 गेंदों में 78 रन बनाए।अपनी इस पारी में सूर्या ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

Read More- IPL 2024 का लगभग आधा सफर खत्म, ये 4 टीमें कर सकती है प्लेऑफ में एंट्री!

Suryakumar Yadav ने किया ये कारनामा

इस मैच में Suryakumar Yadav ने 53 गेंद खेली। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि आईपीएल करियर में महज दूसरी बार उन्होंने 50 से ज्यादा गेंद खेली हैं। सूर्यकुमार यादव ने साल 2019 में चेन्नई के खिलाफ 54 गेंदों का सामना किया था और अब पंजाब के खिलाफ उन्होंने पचास से ज्यादा बॉल खेली हैं। Suryakumar Yadav का ये 143वां आईपीएल मैच था और सिर्फ 2 बार वो 50 से ज्यादा गेंद खेले हैं। ये हैरानी वाली बात है।

Suryakumar Yadav ने जड़ी शानदार फिफ्टी

इस मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ईशान किशन जल्दी आउट हो गए थे और इसके बाद रोहित शर्मा का साथ Suryakumar Yadav ने दिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने क्रीज पर आकर सेट होने के लिए थोड़ा समय लिया और फिर सूर्या अपने ही अंदाज में शॉट्स खेले। सूर्या ने रबाडा की गेंदों पर शानदार छक्के लगाए। सूर्या ने महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाने के बाद भी क्रीज पर जमे हुए थे लेकिन 17वें ओवर में सैम कर्रन की गेंद पर प्रभसिमरन ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ लिया और उन क पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि उनकी इस पारी के दम पर ही मुंबई इंडियंस 192 रनों तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *