Srh Vs Mi Live: इस युवा खिलाड़ी ने किया हेड को 2 बार आउट! डेब्यू में मचाया धमाल

0
Srh Vs Mi Live: इस युवा खिलाड़ी ने किया हेड को 2 बार आउट! डेब्यू में मचाया धमाल

Srh Vs Mi Live: आईपीएल 2024 अब खत्म होने की ओर आ रहा है। इसमें एक और युवा खिलाड़ी ने प्रभावित कर दिया है। मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज को आईपीएल 2024 में डेब्यू का मौका मिला। अपने पहले ही मैच में अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 42 रन दिए। लेकिन फिर भी उन्हें काफी सराहा जा रहा है। क्रिकेट में आंकड़ों का काफी महत्व है लेकिन कभी-कभी यही आंकड़े उस गेंदबाज की प्रतिभा को सही नहीं बता पाते हैं और कुछ ऐसा ही अंशुल कंबोज के साथ हुआ है।

Read More- Mi Vs Srh 2024: हैदराबाद को मुंबई ने किया साइलेंट, सूर्या ने लगाया शानदार शतक

Srh Vs Mi Live: हेड को किया 2 बार आउट

Srh Vs Mi Live: अंशुल कंबोज ने इस मैच का दूसरा ओवर किया और ट्रेविस हेड इनकी गेंदों पर दो बार बोल्ड होने से बचे और वो दोनों गेंद चार रनों के लिए गई। लेकिन इसके बाद अपने अगले ओवर में अंशुल ने हेड को बोल्ड कर दिया था। लेकिन वो बॉल भी नो बॉल निकल गई। इसमें बड़ी बात ये रही कि अंशुल कंबोज ने हेड को एक बार और आउट कर दिया था। उनकी बॉल पर सीधा कैच तुषारा के हाथों में गया। लेकिन उन्होंने आसान कैच छोड़ दिया।

Read More- RCB vs GT: चैलेंजर्स से हारी टाइटंस, GT 147 पर हुई ढ़ेर, प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB?

Srh Vs Mi Live: इरफान ने किया तारीफ

Srh Vs Mi Live: फिर भी अंशुल कंबोज ने हालांकि हार नहीं मानी। ये खिलाड़ी अपना पहला विकेट लेकर ही माना। कंबोज का पहला आईपीएल शिकार मयंक अग्रवाल बने जो उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। बतादें अंशुल अपना पहला विकेट लेने के बाद बेहद खुश नजर आए। अंशुल कंबोज की गेंदबाजी की तारीफ इरफान पठान ने भी की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कंबोज ने हेड को लगभग 2 बार हेड को आउट कर दिया था। कंबोज की गेंदबाजी में दम तो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *