Sl Vs Ban 3rd ODI:श्रीलंका और बांग्लादेश के बिच आखिरी वनडे जारी, इस युवा ने लगाया दमदार शतक

0
Sl Vs Ban 3rd ODI:श्रीलंका और बांग्लादेश के बिच आखिरी वनडे जारी, इस युवा ने लगाया दमदार शतक

Sl Vs Ban 3rd ODI:श्रीलंका और बांग्लादेश के बिच आखिरी वनडे जारी, इस युवा ने लगाया दमदार शतक: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।ये सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। इन दोनों टीमों के बीचआज तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। ये टीम का फैसला ठीकठाक ही साबित हुआ। एक ही बल्लेबाज ने अपना दम दिखाया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाए।

Read More- Hardik Pandya 2024:आईपीएल शुरू होने में महज कुछ दिन है उससे पहले भारतीय कप्तान रोहित के लिए ये क्या बोल गए हार्दिक!

Sl Vs Ban 3rd ODI: इस युवा ने जड़ा शतक

Sl Vs Ban 3rd ODI: पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में सिर्फ 235 रन ही बना सकी। सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। लेकिन श्रीलंका के लिए युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इस प्लेयर ने शानदार शतक लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब रही। दोनों ओपनर बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। पथुम निसंका 1 रन और अविष्का फर्नांडो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद श्रीलंका के लिए जनिथ लियानगे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में 102 गेंदों में 101 रन बनाए। जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।बतादें की उनके वनडे करियर का ये पहला शतक है। उनकी वजह से ही श्रीलंकाई टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामियाब हो पाई।

Read More- IPL 2024 Update:आईपीएल शुरू होने से पहले आई KKR के लिए खुशखबरी, आईपीएल के लिए फिट हुए कप्तान

Sl Vs Ban 3rd ODI: मैच का हाल

Sl Vs Ban 3rd ODI: जनिथ लियानगे के अलावा श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 29 रन, चरिथ असलंका ने 37 रनों की पारी खेली।इसके बाद बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। उन्होंने 10 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। ये मैच अभी भी जारी है। बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही है। और जीत के लिए इस टीम को 18.2 ओवर में 79 रन चाहिए।

Sl Vs Ban 3rd ODI: कब किया इस युवा ने डेब्यू ?

Sl Vs Ban 3rd ODI: 28 साल के जनिथ लियानगे ने जनवरी 2024 में ही श्रीलंका के लिए वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक श्रीलंका टीम के लिए 9 वनडे मैचों में 346 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए तीन T20I मैच भी खेले हैं। जिसमें वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *