Shubhman Gill 2024: गुजरात टीम के कैंप के साथ जुड़े उनके नए कप्तान, सोशल मीडिया के जरिये मिली जानकारी

0
Shubhman Gill 2024: गुजरात टीम के कैंप के साथ जुड़े उनके नए कप्तान, सोशल मीडिया के जरिये मिली जानकारी

Shubhman Gill 2024: गुजरात टीम के कैंप के साथ जुड़े उनके नए कप्तान, सोशल मीडिया के जरिये मिली जानकारी: गुजरात की टीम को आईपीएल में आए हुए 2 साल हो गए हैं। और ये टीम इन दोनों ही सीजन के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। 1 बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही है। तो दूसरी बार रनर उप रही है। लेकिन तब इस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। बतादें की गुजरात टाइट्स की टीम ने आईपीएल 2022 और 2023 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेला था। लेकिन IPL 2024 से पहले ही हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम में चले गए। हार्दिक के बाद गुजरात टाइटंस की टीम ने स्टार शुभमन गिल को कप्तान बनाया।

Read More- KKR Team 2024:आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले कोलकाता के बल्लेबाजों ने दिखाया दम, चक्रवर्ती ने भी झटके 2 विकेट

Shubhman Gill 2024: गुजरात टाइटंस ने दी जानकारी

Shubhman Gill 2024: गिल आईपीएल 2024 से पहले ही गुजरात टाइटंस की टीम के साथ जुड़ गए हैं। गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है। कैप्टन गिल का घर में स्वागत है। हमारा कप्तान आ गया है। बतादें की गिल ने इससे पहले आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में टीम इंडिया के उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन गुजरात टाइटंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए हैं।

Read More- PSL 2024 Final: आज शाम खेला जाएगा PSL 2024 का फाइनल मुकाबला, जानिए किस पर देख सकते हैं फाइनल

Shubhman Gill 2024: गिल का 2023 में प्रदर्शन

Shubhman Gill 2024: बतादें की शुभमन गिल ने IPL 2022 में 483 रन और IPL 2023 में 890 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने पिछले सीजन में कुल 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। वो अपने दम पर गुजरात टाइटंस को फाइनल में ले गए। लेकिन फाइनल में गुजरात टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। और चेन्नई 5वी बार चैंपियन बनने में कामियाब रही थी।

Shubhman Gill 2024: गिल का आईपीएल करियर

Shubhman Gill 2024: गुजरात टाइटंस के लिए खेलने से पहले शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेलते थे। उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 91 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने अब तक 2790 रन बनाए हैं। जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। गिल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। IPL 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को खेलना है। वहीं गुजरात की टीम अपना दूसरा मैच 26 मार्च को खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *