Shivam Dubey 2024: KKR के खिलाफ मैच के बाद कोहली से आगे निकले दुबे, तोडा किंग का रिकॉर्ड!

0
Shivam Dubey 2024: KKR के खिलाफ मैच के बाद कोहली से आगे निकले दुबे, तोडा किंग का रिकॉर्ड!

Shivam Dubey 2024: KKR के खिलाफ मैच के बाद कोहली से आगे निकले दुबे, तोडा किंग का रिकॉर्ड! CSK की टीम जिस तरह का खेल दिखा रही है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका शिवम दुबे की है।दुबे इस वक्त बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।बतादें की अब तो शिवम दुबे ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आरसीबी के लिए खेल रहे विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है। इस तरह से उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है। आइए जानते है पूरा मामला।

Read More- T-20 World Cup 2024 से पहले पूर्व तेज गेंदबाज का आया बड़ा बयान, लिया इन 2 खिलाड़ियों का पक्ष!

Shivam Dubey ने तोडा कोहली का रिकॉर्ड

बतादें Shivam Dubey ने इस साल के आईपीएल में चेन्नई के लिए 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक 176 रन बनाए हैं। साथ ही उनका औसत 44 का है और वो 160 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीजन उनके बल्ले से अब तक 13 छक्के निकल चुके हैं। इस साल सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दुबे छठे स्थान पर आ गए हैं। केकेआर के खिलाफ सोमवार को यानि कल हुए मैच में उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही दुबे विराट कोहली से आगे निकल गए हैं।

Read More- Ravindra Jadeja 2024:बीती रात जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड! इसे तोडना बच्चो का खेल नहीं

Shivam Dubey निकले कोहली से आगे

आईपीएल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं।उन्होंने इस सीजन 17 छक्के लगाए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सिक्स अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। अभिषेक के नाम 15 छक्के शामिल हैं। बतादें की अभिषेक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक इंटरनेशलन क्रिकेट नहीं खेला है।3 छक्के लगाकर दुबे कोहली से आगे निकल गए हैं।

Shivam Dubey से पीछे रहे कोहली

इस सीजन विराट कोहली ने भले ही 5 मैचों में अब तक 316 रन बना दिए हों और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे पहले नंबर पर चल रहे हैं। लेकिन सिक्स के मामले में अब कोहली से आगे शिवम दुबे निकल गए हैं। कोहली ने अब तक इस सीजन 12 ही सिक्स लगाए हैं। और केकेआर के खिलाफ 3 छक्के लगाकर दुबे कोहली से आगे निकल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *