Rohit Sharma 2024: मुंबई इंडियंस से कप्तानी जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रोहित, कहा-‘मैंने कई कप्तानों…’

0
Rohit Sharma 2024: मुंबई इंडियंस से कप्तानी जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रोहित, कहा-'मैंने कई कप्तानों...'

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बना दिया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा के फैंस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कहा गया कि मुंबई इंडियंस के फैसले से रोहित बिलकुल भी खुश नहीं हैं। लेकिन अब पहली बार रोहित शर्मा कप्तानी छीनने के बाद खुलकर अपना बयान सामने रखे हैं। दरअसल, गुरुवार को रोहित शर्मा और अजीत अगरकर मीडिया से बात किए।

Read More- Nitish Reddy IPL 2024: हार्दिक का विकल्प साबित हो सकते हैं नीतीश, जानिए क्या कहते हैं रिकार्ड्स!

Rohit Sharma ने दिया कप्तानी पर बयान

मुंबई इंडियंस से अपनी कप्तानी छीनने बाद Rohit Sharma ने कहा कि देखिए, ये जीवन का हिस्सा है। हर चीज आपके मुताबिक नहीं होती। ये एक शानदार अनुभव रहा। दरअसल रोहित से आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मैं कप्तान नहीं रहा हूं और मैंने कई कप्तानों के कप्तानी में खेला है। ये मेरे लिए नया नहीं है। इसके बाद रोहित शर्मा ने आगे कहा कि जो कुछ भी है आप उसके हिसाब से चलते हैं।

Read More- IPL 2024 Playoffs का हिस्सा नहीं होंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह!

Rohit Sharma करेंगे टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी

भले ही आईपीएल 2024 में रोहित की कप्तानी जा चुकी है लेकिन रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। जबकि हार्दिक पांड्या उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। आपको बतादें कि टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से हो रहा है। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुवात आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत और आयरलैंड के बिच 5 जून को मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *