Rohit Sharma IPL-17: मुंबई इंडियंस और रोहित के बिच और बढ़ रहा है मतभेद, IPL-17 हो सकता है रोहित का मुंबई के लिए आखिरी सीजन

0
Rohit Sharma IPL-17: मुंबई इंडियंस और रोहित के बिच और बढ़ रहा है मतभेद, IPL-17 हो सकता है रोहित का मुंबई के लिए आखिरी सीजन

Rohit Sharma IPL-17: मुंबई इंडियंस और रोहित के बिच और बढ़ रहा है मतभेद, IPL-17 हो सकता है रोहित का मुंबई के लिए आखिरी सीजन :IPL के सबसे सफल कप्तान में से एक रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामंने आई है। बतादें रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। IPL17 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बिच काफी मतभेद देखने को मिले हैं। आपको बतादें की IPL17वें सीजन के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने इस साल रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। बतौर प्लेयर रोहित शर्मा अभी तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन अगले साल रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ 13 साल का लंबा सफर खत्म होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि रोहित शर्मा पर 37 साल की उम्र में कौन सी टीम दांव लगाएगी यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

Read More- Sarfaraz Khan Test Debut 2024: आखिर क्यों सरफराज को टीम में लेने से पहले हो रही थी उनकी जासूसी? प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया कप्तान ने खुलासा

Rohit Sharma IPL-17 :अगले साल होना है मेगा ऑक्शन-

Rohit Sharma IPL-17 :दरअसल, अगले साल मेगा ऑक्शन होने वाला है। हर टीम के पास सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार होता है। इनमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल होता है। मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को भी रिटेन कर सकती है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ की कीमत में रोहित शर्मा को रिटेन किया था। लेकिन अब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती। इसलिए मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है।अब देखना ये होगा की क्या हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को किस राह पर ले जाते हैं।

Rohit Sharma IPL-17 :बढ़ता जा रहा है विवाद-

Rohit Sharma IPL-17 :हाल ही में मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर चुप्पी भी तोड़ी है। बाउचर का कहना था कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान और प्लेयर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्हें प्रेशर से फ्री किया गया है। रोहित शर्मा की पत्नी रितीका को मार्क बाउचर का यह बयान पसंद नहीं आया और उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट करके विरोध भी किया। इन सब हालत से साफ हो जाता है कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के रास्ते अलग होना अब पूरी तरह तय है। इस साल भी ऐसी खबरें आई थीं कि दिल्ली कैपिटल्स रोहित शर्मा पर दांव लगाना चाहती है। लेकिन मुंबई ने रोहित शर्मा को रिलीज नहीं किया। अगले साल मेगा ऑक्शन होना है तो ज़ाहिर सी बात है की रोहित अगर रिलीज होते है तो किस टीम में जाएंगे।

Read More- Ravichandran Ashwin Latest News 2024: अश्विन के घर जाने के फैसले पर रोहित के बयान ने जीत लिया सबका दिल, जाने क्या कहा कप्तान रोहित ने?

Rohit Sharma IPL-17 :IPL 2023 में रोहित का प्रदर्शन-

Rohit Sharma IPL-17 :आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 16 मैचों में 332 रन बनाए थे। रोहित ने पिछले सीजन अच्छा खेल दिखाया था। उन्होंने अपनी कप्तानी के कई फैसलों से भी फैंस को चौंकाया था लेकिन वो फैसला उनके हक़ में गया। रोहित शर्मा पिछले सीजन अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने अपनी टीम मुंबई के लिए कुल 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल हुए हैं। रोहित आईपीएल के सफल कप्तान में से एक हैं। रोहित का नाम बड़े-बड़े दिग्गज कप्तानों में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *