Rohit Sharma:छक्कों का नया कीर्तिमान रचने से महज 6 छक्के दूर हैं रोहित, जानिए अब तक कितने छक्के जड़ चुके हैं हिटमैन?

0
Rohit Sharma:छक्कों का नया कीर्तिमान रचने से महज 6 छक्के दूर हैं रोहित, जानिए अब तक कितने छक्के जड़ चुके हैं हिटमैन?

Rohit Sharma:छक्कों का नया कीर्तिमान रचने से महज 6 छक्के दूर हैं रोहित, जानिए अब तक कितने छक्के जड़ चुके हैं हिटमैन? रोहित शर्मा का डेब्यू साल 2007 में हुआ था। तब से अब तक रोहित ने कई रिकार्ड्स तोड़ चुके हैं। काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे Rohit Sharma को आक्रामक खेल और लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए उन्हें ‘हिटमैन’ के नाम से भी जाना जाता है। आपको बतादें की 7 मार्च से धर्मशाला में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। जिसमें Rohit Sharma एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वो एक ऐसा कारनामा कर सकते हैं जिसे आज तक कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है।

Read More- Ban Vs Sl 1st T-20:श्रीलंका और बांग्लादेश के बिच मैच में हुई रन की बारिश, पूर्व कप्तान ने दिलाई जीत

Rohit Sharma को कुल 6 छक्कों की जरुरत है

Rohit Sharma अभी तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 594 छक्के जड़ चुके हैं और वो करीब 600 छक्के लगाने का कीर्तिमान हासिल करने के लिए सिर्फ 6 छक्के लगाने की जरूरत है। रोहित इस उपलब्धि को इंग्लैंड के खिलाफ आने वाले टेस्ट मैच में हासिल कर सकते हैं। Rohit Sharma ने अपने करियर में कुल 262 वनडे मैच मुकाबले खेले हैं। इन 262 मैचों में उन्होंने कुल 323 छक्के जमाए हैं। उन्होंने 151 टी20 मैच में कुल 190 छक्के जड़े हैं। वहीं इसके अलावा 58 टेस्ट मैचों में उनके नाम कुल 81 छक्के हैं।

Read More- Praveen Kumar 2024: खिलाड़ियों को पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार की सलाह, कहा पैसे कमाओ लेकिन…

छक्कों के मामले में कौन है Rohit Sharma से पीछे

Rohit Sharma: दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में Rohit Sharma पहले ही बाकि क्रिकेटरों से काफी ज्यादा आगे निकल चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। जिन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 553 छक्के जमाए थे। वहीं उनके अलावा तीसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी का नाम शामिल हैं। अफरीदी ने अपने करियर में कुल 476 छक्के लगाए थे। रोहित अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। लेकिन 2 फॉर्मेट में वो अभी टॉप पर पहुंचने से काफी पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *