Sunil Narine 2024: रोहित के खिलाफ नरेन का जलवा, बना डाला आईपीएल का नया रिकॉर्ड!

0
Sunil Narine 2024: रोहित के खिलाफ नरेन का जलवा, बना डाला आईपीएल का नया रिकॉर्ड!

Sunil Narine 2024: रोहित के खिलाफ नरेन का जलवा, बना डाला आईपीएल का नया रिकॉर्ड! मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 के कुछ ही मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन वो कई मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बीती रात हुए मैच में रोहित कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें एक बार फिर सुनील नरेन ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस विकेट के साथ ही नरेन के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बतादें वो अब रोहित को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Read More- Kkr Vs Mi Result 2024: केकेआर के खिलाफ हार के बाद मुंबई प्लेऑफ से बाहर? इरफान ने लगाई हार्दिक को फटकार

Sunil Narine ने बनाया खास रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑल राउंडर Sunil Narine आईपीएल में किसी एक खिलाड़ी को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस से पहले ये रिकॉर्ड जहीर खान के नाम दर्ज था। बतादें की जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहित शर्मा भी उनकी बराबरी पर हैं। कोलकाता ने पिछले मैच में मुंबई को हरा दिया। इस मुकाबले में रोहित ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन वो ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 11 रन बनाकर चलते बने।

Read More- RCB vs GT: गुजरात-बेंगलुरू के लिए करो या मरो का मुकाबला

Sunil Narine ने किया है इतने बार रोहित का शिकार

आपको बतादें Sunil Narine ने अब तक कुल 8 बार रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया है। तो वहीं जहीर खान ने धोनी को 7 बार आउट किया है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने ऋषभ पंत को 7 बार आउट किया है।इसके साथ भुवनेश्वर ने अजिंक्य रहाणे को 7 बार आउट किया है और गुजरात के गेंदबाज मोहित ने अंबाती रायुडू को 7 बार अपना शिकार बनाया है।

रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान 326 रन हैं। इस सीजन रोहित ने एक शतक भी जमाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 105 रन रहा है। बात करें पुरे आईपीएल करियर की तो रोहित ने 254 मैच खेले हैं। जिसमे इनके नाम 6537 रन हैं। वो 2 शतक और 42 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *