Ranji Trophy Semi Final Score 2024 : तमिलनाडु को सेमीफइनल में हराकर मुंबई की फाइनल में एंट्री, मध्यप्रदेश और विधर्व के बिच जंग जारी

0
Ranji Trophy Semi Final Score 2024 : तमिलनाडु को सेमीफइनल में हराकर मुंबई की फाइनल में एंट्री, मध्यप्रदेश और विधर्व के बिच जंग जारी

Ranji Trophy Semi Final Score 2024 : तमिलनाडु को सेमीफइनल में हराकर मुंबई की फाइनल में एंट्री, मध्यप्रदेश और विधर्व के बिच जंग जारी: रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में मुंबई की टीम ने जगह बना ली है। मुंबई ने रिकॉर्ड 48वीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को एक पारी और 70 रनों से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। इस रणजी सीज़न मुंबई के रूप में पहली फाइनलिस्ट टीम मिली। मुंबई ने ग्रुप स्टेज में 7 में से 5 मुकाबले जीते थे। इसके अलावा मुंबई ने 1 मुकाबला गंवाया और 1 एक ड्रॉ पर खत्म किया।

Read More- Rcb Vs Upw WPL 2 Live Score: महिला आईपीएल 2024 में आरसीबी का सामना यूपी से आज, कौन मारेगा बाजी ?

Ranji Trophy Semi Final Score: मुंबई का सफर

Ranji Trophy Semi Final Score: एक समय में भारत के मिड्ल आर्डर की कमर कहे जाने वाले खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने बिहार को एक पारी और 51 रनों से हराकर टूर्नामेंट का बेहतरीन आगाज़ किया था। इसके बाद उन्होंने ग्रुप स्टेज का दूसरा मुकाबला आंध्र प्रदेश के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद इस टीम ने तीसरे मैच में केरला को 232 रनों के बड़े अंतर से हराया। हालांकि फिर मुंबई को उत्तर प्रदेश के खिलाफ चौथा मुकाबला 2 विकेट से गंवाना पड़ा था। इसके बाद पांचवें मुकाबले में बंगाल को एक पारी और 4 रनों से शिकस्त दी। फिर छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेला गया छठा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हआ। इसके बाद मुंबई ने ग्रुप का सातवां और आखिरी मुकाबला असम के खिलाफ एक पारी और 80 रनों से जीता था। फिर बड़ौदा के खिलाफ खेला गया क्वार्टर फाइनल ड्रॉ पर खत्म हुआ। लेकिन पहली पारी में बढ़त बनाने वाली मुंबई ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इसके बाद दिल्ली ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को हराकर फाइनल का टिकट कटवाया।

Read More- Dc Vs Gg WPL 2024 Score: गुजरात को हराकर दिल्ली पॉइंट्स टेबल में नंबर वन, गुजरात की लगातार चौथी हार

Ranji Trophy Semi Final Score: सौराष्ट्र बनी थी चैंपियन

Ranji Trophy Semi Final Score: इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीज़न में सौराष्ट्र ने बाज़ी मारी थी। जयदेव उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र ने फाइनल में मनोज तिवारी की कप्तानी वाली टीम बंगाल को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया था। आज का सेमीफइनल मुकाबला तो पूरी तरह मुंबई के नाम रहा। इस टीम ने एक समय पर 100 रन के बाद 7 विकेट गवा दिए थे। लेकिन शार्दुल ने बल्ले से कमाल दिखा कर इस मैच में अपनी टीम मुंबई को वापसी की राह दिखायी।

Ranji Trophy Semi Final Score: मध्यप्रदेश-विधर्व के बिच संघर्ष जारी

Ranji Trophy Semi Final Score: मध्यप्रदेश और विधर्व के बिच एक और सेमीफइनल मुकाबला चल रहा है। इस मुकाबले में जो टीम जीत हासिल करेगी। वो टीम का सामना 10 मार्च को मुंबई टीम के साथ फाइनल में होगा। अब देखना ये होगा की मध्यप्रदेश और विधर्व के बिच कोनसी टीम जीत हासिल कर के 10 मार्च को मुंबई के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *