Ranji Trophy 2024: श्रेयस और ईशान पर भारी पड़ सकता है BCCI से झूठ बोलना, BCCI जल्द ले सकती है इन दोनों के खिलाफ शक्त एक्शन

0
Ranji Trophy 2024: श्रेयस और ईशान पर भारी पड़ सकता है BCCI से झूठ बोलना, BCCI जल्द ले सकती है इन दोनों के खिलाफ शक्त एक्शन

Ranji Trophy 2024: श्रेयस और ईशान पर भारी पड़ सकता है BCCI से झूठ बोलना, BCCI जल्द ले सकती है इन दोनों के खिलाफ शक्त एक्शन: भारत के 2 शानदार बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी का हिस्सा ना रहने के वजह से BCCI के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा जा सकता है। श्रेयस अय्यर के पास BCCI का ग्रेड B कॉन्ट्रैक्ट है जबकि ईशान किशन के पास ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट है। इससे पहले BCCI के सचिव जय शाह ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और भारत ‘ए’ क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट में भाग न लेने पर सबको चेतावनी दी थी। जिसमें कहा गया था कि घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के उनके कदम के गंभीर प्रभाव होंगे।

Read More- Mi Vs Dc WPL 2024 Live: आज खेला जाएगा WPL सीजन 2 का पहला मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

Ranji Trophy 2024: अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची

Ranji Trophy 2024: टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत अगरकर के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने 2023-24 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट पूरी कर ली है। जिसका BCCI जल्द ही सोलुशन करेगा। घरेलू क्रिकेट में भागीदारी की कमी के कारण ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को इस लिस्ट से बाहर किए जाने की पूरी उम्मीद है। ईशान किशन ने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था,इसके बाद वो निजी कारणों से साल 2023 के लास्ट में दक्षिण अफ्रीका दौरे से खुद को हटा दिया था। इसके आलावा उन्होंने झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ बड़ौदा में प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए हैं।

Read More- T-20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप को लेकर ब्रावो ने की भविष्यवाणी,बताया इस टीम के जितने की चांस है ज्यादा

Ranji Trophy 2024:श्रेयस भी हो सकते हैं बाहर

Ranji Trophy 2024: श्रेयस अय्यर, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पिछले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था। क्युकी उन्होंने पीठ दर्द का बहाना बनाते हुए इस सीरीज से बाहर हो गए। वो बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के आने वाले Ranji Trophy 2024 क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे। हालांकि, रिपोर्टों के हिसाब से बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में खेल विज्ञान और चिकित्सा विभाग के प्रमुख ने चयनकर्ताओं को एक ईमेल में पुष्टि की, कि अय्यर को ‘कोई ताजा चोट नहीं है’ और वो बिलकुल ‘फिट’ हैं। इस खबर के बाद श्रेयस अय्यर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। ये बताया जा रहा है की शायद श्रेयस को भी BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *