Prithvi Shaw 2024:एक बार फिर से विवाद में घिरे शॉ, अब पुलिस करेगी जांच

0
Prithvi Shaw 2024:एक बार फिर से विवाद में घिरे शॉ, अब पुलिस करेगी जांच

Prithvi Shaw 2024:एक बार फिर से विवाद में घिरे शॉ, अब पुलिस करेगी जांच: IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ये मामला इतना बढ़ गया है की अब आईपीएल के बीच में पिछले साल के विवाद ने इंट्री मार ली है। दरअसल, सपना गिल के शिकायत पर कोर्ट ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिया है। बतादें की सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने पुलिस को 19 जून तक जांच रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

Read More- PBKS VS GT 2024:गुजरात और पंजाब के बिच मैच आज, गिल को मिला नया कोच!

Prithvi Shaw पर लगा गंभीर आरोप

आपको बतादें कि सपना गिल ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर लगाया था कि अंधेरी में एक पब में उनके साथ छेड़खानी की थी। लेकिन पृथ्वी शॉ ने तमाम आरोपों को साफ़ बेबुनियाद बताया है। बतादें की फिलहाल, आईपीएल 2024 सीजन में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। बतादें की इससे पहले फरवरी 2023 में पृथ्वी शॉ के साथ दूसरे लोगों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Read More- IPL 2024 में मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी, ये खिलाड़ी लगा पाएगा नैया पार?

Prithvi Shaw हुए पिछले मैच में फ्लॉप

आईपीएल में पृथ्वी शॉ की टीम दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है।इस सीजन दिल्ली टीम को महज 1 जीत मिली है। जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बीती रात बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी थी। इस मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शॉ 10 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में महज 166 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *