Prithvi Shaw: आखिर क्यों नहीं मिल रही पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में जगह? जानिए क्या है पूरा मामला!

0
Prithvi Shaw: आखिर क्यों नहीं मिल रही पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में जगह? जानिए क्या है पूरा मामला!

Prithvi Shaw: आखिर क्यों नहीं मिल रही पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में जगह? जानिए क्या है पूरा मामला! एक समय में भारत के अगले सचिन कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ का डाउन फॉल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। उन्होंने अभी रणजी में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन फिर भी उनको आईपीएल में दिल्ली के लिए प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही है। एक समय में उनका बल्ला आईपीएल में भी खूब बोल रहा था। उनकी फॉर्म इतनी तगड़ी थी की वो 6 गेंदों में लगातार 6 चौके भी लगा चुके हैं। शॉ को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच रिकी पोटिंग सहित दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली को लोग खूब भला बुरा कह रहे हैं। शॉ के लिए ऐसी स्थिति आ गई है की उन्हें 5 सब्सिट्यूट खिलाड़ियों में भी नहीं रखा जा रहा है।

Read More- KKR: 16 साल के इस खिलाड़ी को मिली KKR टीम में जगह, U-19 वर्ल्डकप में मचा चूका है धमाल

Prithvi Shaw हैं अच्छी फॉर्म में

साल 2019 से 2021 तक Prithvi Shaw और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खूब रन बनाती थी।साल 2022 मेगा ऑक्शन के बाद पृथ्वी ने डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करना शुरू किया। ये जोड़ी एक विस्फोटक ओपनिंग दिखाई देती थी। लेकिन आज हालत ये है कि वो प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को तरस रहे हैं। पिछले 5 महीनों से शॉ घुटने की चोट के वजह से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन इस समय वो पूरी तरह से फिट हैं। चोट से उबरने के बाद उन्होंने हाल में रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से पिछले 5 मैच खेले। उसमे उनकी फॉर्म काफी अच्छी थीं।

Read More- Riyan Parag: इस साल IPL में कमाल की फॉर्म में है रियान, 2 मैच में नजर आये हैं शानदार फॉर्म में

Prithvi Shaw का कोई कम्पैरिजन नहीं

बतादें दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर साथ ओपनिंग के लिए जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने इस बात को नकार दिया है कि रिकी भुई और Prithvi Shaw में सीधा कोई कॉम्पिटीशन है। लेकिन फिर भी पृथ्वी की जगह प्लेइंग 11 में क्यों नहीं बन रही है ये चिंता की बात है।

Prithvi Shaw का आईपीएल करियर

24 साल के पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 71 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 1694 रन हैं। उनके लिए आईपीएल का पिछला सीजन जल्दी भुलाने वाला रहा है। बतादें आईपीएल 2023 में पृथ्वी ने कुल 8 मैचों में 106 रन बनाए थे। इस वजह से उन्हें सीजन के बीच में ही प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करना पड़ा। आगे बताते चलें की शॉ ने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में शिवम मावी के एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़कर अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को दोहराया था।आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़ने का रिकॉर्ड 2 भारतीयों के नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *