Pat Cummins: IPL शुरू होने के 2 दिन पहले हुई हैदराबाद के कप्तान की एंट्री, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0
Pat Cummins: IPL शुरू होने के 2 दिन पहले हुई हैदराबाद के कप्तान की एंट्री, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins: IPL शुरू होने के 2 दिन पहले हुई हैदराबाद के कप्तान की एंट्री, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी: आईपीएल 2024 को शुरू होने में महज 2 ही दिन का समय बाकी हैं। और उस से पहले कोई ना कोई विदेशी खिलाड़ी आते जा रहा है। आपको बतादें की कल मिचेल स्टार्क कोलकाता पहुंचे थे। और आज हैदराबाद के कप्तान कमिंस भारत पहुंच गए। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 20.50 करोड़ रूपये की कीमत देकर टीम से जोड़ा था। बतादें कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। करोड़ों की बोली लगाने के बाद हैदराबाद ने कमिंस को इस सीज़न के लिए कप्तान भी बना दिया है। कमिंस ने एडन मार्करम को रिप्लेस किया है। बतादे की मार्करम ने 2023 के आईपीएल में हैदराबाद की कमान संभाली थी।

Read More- SRH 2024: IPL शुरू होने से पहले SRH को लगा एक तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी मिस करेगा शुरुवाती मैचेस

Pat Cummins की हुई भारत में एंट्री

Pat Cummins: आपको बता दें कि Pat Cummins ने 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम को अपनी कप्तानी में खिताब जिताया था। ऐसे में ये देखना होगा की क्या कमिंस आईपीएल में हैदराबाद के लिए उपयोगी साबित होंगे या नहीं। कमिंस कप्तानी के साथ शानदार बॉलिंग और वक़्त पढ़ने पर अच्छी बैटिंग करने की भी काबीलियत रखते हैं।अब देखना दिलचस्प होगा कि कमिंस आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से हैदाराबाद को कितना फायदा पहुंचाते है।

Read More- New Zeland Team: टी20 विश्वकप से पहले इस बड़े कोच को टीम में लेना चाहती है न्यूजीलैंड, जानिए कौन है वो कोच?

टेस्ट और वनडे में कप्तान हैं Pat Cummins

Pat Cummins: आपको बतादें की हालांकि कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ टेस्ट और वनडे में कप्तानी करते हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि आईपीएल जैसी टी20 लीग में उन्हें कप्तान बनाना हैदराबाद के लिए कितना असरदार साबित होगा। साथ ही बतादें की वहीं कमिंस के आने की जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी। टीम के सोशल मीडिया के ज़रिए कप्तान की एक तस्वीर शेयर की गई है। जिसको कैप्शन देते हुए लिखा गया- “देखिए कौन यहां है ?हैदराबाद में स्वागत है, पैट कमिंस। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *