Nz Vs Sa 2nd Test Live: Will O’Rourke की गेंदबाजी साउथ अफ्रीका के लिए साबित हुई घातक, क्या इसका फायदा उठा पाएगी न्यूजीलैंड
Nz Vs Sa 2nd Test Live: Will O’Rourke की गेंदबाजी साउथ अफ्रीका के लिए साबित हुई घातक, क्या इसका फायदा उठा पाएगी न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हेम्लिटन में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 235 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 242 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 211 रन ही बना सकी। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम पर साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बढ़त बनाई। इसके बाद न्यूजीलैंड को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 267 रन का लक्ष्य मिला है।
Nz Vs Sa 2nd Test Live डेविड का शतक-
Nz Vs Sa 2nd Test Live :दरअसल, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल में साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से डेविड बेडिघंम के बल्ले से शानदार तूफानी शतक निकला। शुरुआती विकेट गिरने के बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए डेविड ने टीम की पारी को सँभालते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया।साउथ अफ्रीका के नंबर-5 के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने जोरदार शतक लगाया। ये शतक उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है।डेविड ने 141गेंदों का सामना करते हुए 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कीगन पीटरसन ने 43 रन की एक छोटी पारी खेली।
Nz Vs Sa 2nd Test Live :विलियम ओ’रूर्क ने गेंद से दिखाया कमाल-
Nz Vs Sa 2nd Test Live :न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूर्क ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया।और उन्होंने कुल 5 विकेट चटकाए । ग्लेन फिलिप्स को 2 विकेट्स मिले । वहीं, रचिन रविंद्र, मैट हेनरी और नील वैगनर को 1-1 सफलता मिली।दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका टीम के ओपनर और मिडिल आर्डर ताश के पत्तो की तरह बिखर गया। साउथ अफ्रीका के पहले 3 विकेट्स महज 39 रन पर ही गिर गए थे। जिसमे से विलियम ओ’रूर्क का बहुत बड़ा हाथ था। इन तीन विकेट्स में से 2 विकेट्स उन्होंने ही लिया था। उसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी थोड़ी संभली। फिर विलियम ओ’रूर्क की गेंदबाजी शानदार हुई। उन्होंने अंतराल के बाद लगातार साउथ अफ्रीका के विकेट्स लिए। इस वजह से साउथ अफ्रीका दूसरी इनिंग में महज 235 रन ही बना सकी।
Nz Vs Sa 2nd Test Live :न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए इतने रन-
Nz Vs Sa 2nd Test Live :साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट मैच 281 रन से जीता था। इसके बाद टेस्ट सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड टीम को टेस्ट के चौथे दिन के खेल में 227 रन बनाने होंगे। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम बल्लेबाजी कर रहे हैं। टॉम लैथम के बल्ले से 17 रन बने है। जबकि न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉन्वे आउट हो चुके है। कॉन्वे सिर्फ 17 रन बना कर Dane Piedt का शिकार हुए। अब देखना होगा की ये मैच साउथ अफ्रीका जीतने में सफल होती है या न्यूजीलैंड ?