Nitish Reddy IPL 2024: हार्दिक का विकल्प साबित हो सकते हैं नीतीश, जानिए क्या कहते हैं रिकार्ड्स!

0
Nitish Reddy IPL 2024: हार्दिक का विकल्प साबित हो सकते हैं नीतीश, जानिए क्या कहते हैं रिकार्ड्स!

Nitish Reddy IPL 2024: बीती रात हुए मैच में हैदराबाद ने रोमाचंक अंदाज में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया।इस मैच में हैदराबाद की जीत के हीरो में युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल थे। 20 साल के नीतीश रेड्डी ने मुश्किल समय में हैदराबाद के लिए बेहतरीन पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। अब नीतीश हैदराबाद की ओर से आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।

Read More- IPL 2024 Playoffs का हिस्सा नहीं होंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानिए क्या है वजह!

Nitish Reddy ने छुड़ाए राजस्थानी गेंदबाजों के छक्के

इस मैच में नीतीश रेड्डी और ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक जड़ा। दोनों ने 57 गेंदों पर 96 रन की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर पर पहुंचाया।इस मैच में रेड्डी ने शुरुवात धीमी रही। लेकिन बाद में उन्होंने अपना अंदाज बदला और राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने खासकर स्पिनर को निशाना बनाया। युजवेंद्र चहल और आर अश्विन की गेंदों को भी नहीं बख्शा। इन वर्ल्ड क्लास स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ नीतीश ने खूब चौके और छक्के लगाए। इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए।

Read More- IND VS PAK 2024: भारत-पाक मैच से पहले बढे होटल के रेट, बुकिंग रेट जानकर हो जाएंगे हैरान

Nitish Reddy हो सकते हैं अगले हार्दिक?

Nitish Reddy इस आईपीएल में 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 6 पारियों में 219 रन बनाए हैं। आईपीएल में इस प्रदर्शन को देखकर कहा जा सकता है कि भविष्य में नीतीश टीम इंडिया के लिए एक शानदार ऑलराउंडर बन सकते हैं। वो मीडियम पेसर भी हैं। भारतीय टीम को उन्हीं की तरह एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत है। और वो भविष्य में हार्दिक पंड्या का विकल्प हो सकते हैं। नीतीश रेड्डी ने 2020 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 566 रन बनाने के साथ साथ 52 विकेट भी लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *