Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई और हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर दिग्गजों ने की आलोचना, जानिए पूरा मामला

0
Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई और हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर दिग्गजों ने की आलोचना, जानिए पूरा मामला

Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई और हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर दिग्गजों ने की आलोचना, जानिए पूरा मामला: IPL के 17वें सीजन को लेकर जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का ऐलान किया था। तब उसके बाद से ही लगातार फ्रेंचाइजी और पांड्या दोनों को फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब टीम के लिए ये सीजन अच्छा नहीं जाने पर केविन पीटरसन औ सुनील गावस्कर ने भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी और उनके फॉर्म को लेकर खूब आलोचना की है।

Read More- IPL 2024: 29 मैच के बाद जानिए कौन है पर्पल-ऑरेंज कैप की रेस में आगे? यहाँ है पूरी लिस्ट

Mumbai Indians IPL 2024: गावस्कर ने दिया बयान

Mumbai Indians IPL 2024: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस टीम की हार के बाद हार्दिक पांड्या की बतौर गेंदबाज और कप्तान के रूप में खूब आलोचना की। गावस्कर ने कहा कि मैंने काफी समय के बाद इस तरह की खराब गेंदबाजी देखी है। हार्दिक को इस बात के बारे में साफ पता था कि उनके पास ऐसी गेंदबाजी जिसपर धोनी आसानी से छक्का लगा सकते हैं। उसमें भी आप उन्हें लेंथ बॉल कर रहे हैं। जिसपर कोई भी बल्लेबाज गेंद को ऐसे हालात में फैंस के बीच पहुंचा देता। इसके बाद उन्होंने आगे कहा पूरी तरह से सामान्य स्तर से भी खराब गेंदबाजी थी और मैच में उनकी कप्तानी भी काफी खराब रही।

Read More- SRH VS RCB 2024: बैंगलोर की भिड़ंत हैदराबाद से आज, जानिए क्या बारिश डालेगी खलल

Mumbai Indians IPL 2024: पीटरसन ने दिया बड़ा बयान

Mumbai Indians IPL 2024: केविन पीटरसन ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर कहा कि मुझे लगता है उसे खेल के बाहर हो रही हर चीज से इस समय प्रभाव पड़ रहा है। टॉस के समय जब मैंने उसे देखा तो साफ पता चल रहा था कि वह जबरदस्ती मुस्कुरा रहा है। ऐसा लग रहा है वो एक्टिंग कर रहा है। हार्दिक इस समय बिल्कुल भी खुश नहीं है। मैं वहां रहा हूं और मैं कह सकता हूं कि ये उसे प्रभावित कर रहा है। जब धोनी उनकी गेंदों पर छक्के लगा रहे थे तो आप स्टेडियम में शोर को सुन सकते थे। जो हार्दिक के ही खिलाफ था। वो भी एक भारतीय खिलाड़ी हैं और उनकी भी भावनाएं हैं। उसके साथ इस तरह का व्यवहार होने पर उसे बिल्कुल फर्क पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *