Mumbai Indians 2024:हाथ मिलाना चाहते थे रोहित! तभी हार्दिक ने कर दी ये हरकत, फैंस हुए नाराज

0
Mumbai Indians 2024:हाथ मिलाना चाहते थे रोहित! तभी हार्दिक ने कर दी ये हरकत, फैंस हुए नाराज

Mumbai Indians 2024:हाथ मिलाना चाहते थे रोहित! तभी हार्दिक ने कर दी ये हरकत, फैंस हुए नाराज: IPL 2024 शुरू होने से पहले ही पिछले कुछ महीने से ही बड़ा बवाल मचा हुआ है। ये बवाल मुंबई इंडियंस के खेमे के अंदर मचा है। जहां इस फ्रेंचाइजी ने अनोखा फैसला लेकर सबको चौंका दिया था। बतादें मुंबई ने 15 दिसंबर को अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर उनकी जगह भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही मुंबई इंडियंस, खास तौर पर रोहित के फैंस फ्रेंचाइजी पर भड़के हुए नजर आए। ये खबर भी सामने आ रही है की दोनों दिग्गजों के रिश्ते बिगड़े हैं। ऐसी अटकलों और दावों को कुछ शांत करने के लिए मुंबई इंडियंस ने दोनों खिलाड़ियों का एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसने फैंस को और भड़का दिया है।

Read More- IPL 2024:कार्यक्रम के दौरान Mi के पूर्व खिलाड़ी ने रोहित की जमकर कि तारीफ, लेकिन साथ ही धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

Mumbai Indians 2024: हार्दिक ने की ये हरकत

Mumbai Indians 2024: नए सीजन की तैयारियों में लगी मुंबई इंडियंस की ओर से बीती रात बुधवार 20 मार्च को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। ये तब का था जब टीम ट्रेनिंग कर रही थी।जिसमें सारे खिलाड़ी एक साथ हडल में खड़े थे। मुंबई के नए कप्तान हार्दिक और पुराने कप्तान रोहित भी इसका हिस्सा थे। जैसे ही हार्दिक ने रोहित को देखा, वो उनसे मिलने गए।इसके बाद रोहित तो पहले हाथ मिलाना चाहते थे लेकिन हार्दिक ने सीधे उन्हें गले लगा लिया।

Read More- Rashid Khan 2024:इंजरी से वापस लौटने के बाद से राशिद का शानदार प्रदर्शन जारी, ICC रैंकिंग में मिला फायदा!

Mumbai Indians 2024: फैंस कर रहे हैं ट्रोल

Mumbai Indians 2024: हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी और उन्हें कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा के साथ पहली बार साथ में नजर आए। मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को तो यही उम्मीद रही होगी कि इसके बाद भड़के हुए फैंस को कुछ शांत किया जाएगा। लेकिन इसका असर उल्टा पड़ता दिख रहा है। रोहित शर्मा के फैंस इससे भी खुश नजर नहीं आ रहे हैं और हार्दिक को सब सिर्फ बनावटी बता रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस और हार्दिक [पांड्या को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *