MS DHONI IPL 2024:धोनी है तो मुमकिन है, जानिए कौन-कौनसा रिकॉर्ड है धोनी के नाम!

0
MS DHONI IPL 2024:धोनी है तो मुमकिन है, जानिए कौन-कौनसा रिकॉर्ड है धोनी के नाम!

MS DHONI IPL 2024:धोनी है तो मुमकिन है, जानिए कौन-कौनसा रिकॉर्ड है धोनी के नाम! आज से आईपीएल सीजन 17 की शुरुवात हो रही है। बतादें इस सीजन में रोमांच और बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस साल कई टीमों में फेर बदल हुए हैं। जैसे की मुंबई की टीम में हार्दिक की वापसी। रोहित को कप्तानी से हटा देना। स्टार्क की करीब 9 साल के बाद वापसी। और सबसे बड़ी खबर धोनी कप्तानी से इस्तीफा दे देना। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। वो करीब 14 सालों से चेन्नई की कप्तानी करते हुए आ रहे हैं। बीते साल उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चैंपियन बनाया था।

Read More- GT 2024:आईपीएल शुरू होने से पहले केन विलियम्सन का आया बड़ा बयान, कहा- गिल की कप्तानी में…

MS DHONI IPL 2024: इस मामले में है पहले कप्तान

MS DHONI IPL 2024: बतादें की धोनी आईपीएल के 16 साल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने आखिरी मैच में ट्रॉफी जीती हो। धोनी से पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। बतादें की धोनी की गिनती दुनिया के महान और सफल कप्तानों में होती है। धोनी गेंदबाजी में बेहतरीन तरीके से बदलाव करते हैं और इसके साथ ही उनको DRS का बादशाह माना जाता है। हर फैन को पता है धोनी हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं।

Read More- IPL 2024: एक बार फिर से कॉमेंट्री बॉक्स से आएगी जानी पहचानी आवाज, हो रही है पंजाब के शेर की वापसी

MS DHONI IPL 2024: ये रिकॉर्ड है माही के नाम

MS DHONI IPL 2024: चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी ने आईपीएल के कुल 226 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से उन्होंने कुल 133 मैच जीते हैं और 91 मैचों में हार मिली है। वहीं इसके अलावा 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है। धोनी आईपीएल इतिहास के पहले और एकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अब तक 100 से अधिक मैचों में जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 का खिताब जीता है। धोनी ने अपने शांत और चतुर दिमाग से चेन्नई की टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बचाया है। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने 10 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है।ये एक बहुत बड़ा और आश्चर्यजनक बात है। इस से पता चलता है की धोनी किस तरह के कप्तान थे। इसके अलावा आपको बतादें धोनी ने 14 मैचों में राइजिंग सुपर जायंट्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।

MS DHONI IPL 2024: धोनी का आईपीएल करियर

MS DHONI IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का शानदार फिनिशर कहा जाता हैं। जब तक धोनी क्रीज पर रहते हैं तब तक फैंस को जीत की आस रहती है। बतादें धोनी आईपीएल की शुरुवात साल 2008 से ही आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बतादें की अभी तक धोनी ने आईपीएल के 250 मैचों में 5082 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 24 अर्धशतक शामिल हैं। और उन्होंने आईपीएल में 239 छक्के भी जड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *