Mitchel Starc IPL 2024: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पहुंचे भारत, हाफ ब्लैक टी-शर्ट में नज़र आए गेंदबाज

0
Mitchel Starc IPL 2024: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पहुंचे भारत, हाफ ब्लैक टी-शर्ट में नज़र आए गेंदबाज

Mitchel Starc IPL 2024: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पहुंचे भारत, हाफ ब्लैक टी-शर्ट में नज़र आए गेंदबाज: IPL 2024शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय बाकि रह गया है। उस से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिलेच स्टार्क भारत पहुंच गए हैं।इस सीजन स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में 24.75 रुपये की बड़ी कीमत देकर खरीदा था। जिसके साथ वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। बतादें की स्टार्क इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। लेकिन तब वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। अब वो करीब 9 साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रहे है।

Read More- IPL 2024 News:आईपीएल में करोड़ों में बिकने के बाद भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे ये खिलाड़ी, ये है पूरी सूचि

Mitchel Starc IPL 2024: स्टार्क का डेब्यू

Mitchel Starc IPL 2024: बतादें की स्टार्क ने आखिरी आईपीएल मुकाबला 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। जो उस सीज़न का दूसरा क्वालिफायर था। उस मैच में स्टार्क ने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिए थे। इस सीज़न इसऑस्ट्रेलियाई पेसर पर सभी की नज़रें रहेंगी। क्योंकि वो इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टार्क आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए खेलते हुए इस साल अपना कमाल दिखा पाते हैं या नहीं ?

Read More- Afg Vs Ire 2nd T-20:अफगान टीम ने लिया आयरलैंड से पिछली हार का बदला, कप्तान राशिद का ऑल राउंड प्रदर्शन

Mitchel Starc IPL 2024: स्टार्क पहुंचे भारत

Mitchel Starc IPL 2024: केकेआर ने स्टार्क की भारत पहुंचने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं है। इस तस्वीरों में स्टार्क के चेहरे पर एक मुस्कान दिखाई दी। जिसे देख पता चल रहा है कि वो टूर्नामेंट के लिए कितने उत्साहित हैं। इस दौरान स्टार्क हाफ ब्लैक टी-शर्ट में नज़र आए। बतादें की स्टार्क ने 2014 के सीज़न में आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 2014 और 2015 दो साल तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला। इस दौरान उन्होंने 27 मुकाबले खेले, जिनकी 26 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 20.38 की औसत से 34 विकेट लिए थे। इस दौरान स्टार्क ने 7.17 की इकॉनमी से रन खर्चे। टूर्नामेंट में स्टार्क का बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/15 का है। इसके अलावा 12 पारियों में बैटिंग करते हुए इस खिलाड़ी ने 96 रन बनाए। बैटिंग करते हुए उनका हाई स्कोर 29 रनों का रहा है।अब देखना होगा कि इस सीज़न स्टार्क कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *