LSG VS DC: आज के मुकाबले में होगी बारिश! शाम 7.30 बजे खेला जाएगा मैच

LSG VS DC: आज के मुकाबले में होगी बारिश! शाम 7.30 बजे खेला जाएगा मैच: आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बिच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने घरेलू मैदान पर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
Read More- DC VS LSG 2024: दिल्ली और लखनऊ का मुकाबला आज, दिल्ली को जीत है जरुरी
LSG VS DC: आज होगी बारिश?
LSG VS DC: बतादें की क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। आज लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं।आसमान पूरी तरह साफ रहेंगे। इसके अलावा तापमान अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि आसमान पूरी तरह साफ रहेंगे और बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
Read More- Rajat Patidar IPL 2024:मुंबई के खिलाफ रजत की बेहतरीन बल्लेबाजी, बनाई इस सीजन की पहली फिफ्टी
LSG VS DC: क्या कहता है पॉइंट्स टेबल
LSG VS DC: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। अब तक लखनऊ सुपर जाएंट्स को 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस तरह केएल राहुल की टीम के 6 प्वॉइंट्स हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ये टीम सबसे नीचे यानी दसवें नंबर पर काबिज है।