Kkr Vs Mi Result 2024: केकेआर के खिलाफ हार के बाद मुंबई प्लेऑफ से बाहर? इरफान ने लगाई हार्दिक को फटकार

0
Kkr Vs Mi Result 2024: केकेआर के खिलाफ हार के बाद मुंबई प्लेऑफ से बाहर? इरफान ने लगाई हार्दिक को फटकार

Kkr Vs Mi Result: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का IPL 2024 में प्रदर्शन बेहद ही ख़राब रहा है। केकेआर से मिली हार के बाद ये टीम आईपीएल 2024 की प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है।बतादें केकेआर ने मुंबई को शुक्रवार को खेले गए मैच में 24 रन से हरा दिया था और वानखेड़े में आखिरकार 12 साल बाद मुंबई को हराने में कामयाब हुई।

Read More- Mi Vs Kkr 2024: केकेआर ने हासिल की मुंबई के खिलाफ शानदार जीत, श्रेयस का आया बड़ा बयान!

Kkr Vs Mi Result: हार्दिक हुए ट्रोल के शिकार

सभी को पता है हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनने के बाद से लगातार ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। फिर बात चाहे स्टेडियम में हूटिंग की हो या फिर सोशल मीडिया पर। इन सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की आलोचना की और कहा कि उनकी कप्तानी को लेकर उठ रह सवाल सही हैं। आइए जानते हैं इरफ़ान ने क्या कहा?

Kkr Vs Mi Result: इरफान ने लगाई हार्दिक की क्लास

आपको बतादें पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की कहानी यहीं खत्म हो गई है। इस साल भी मुंबई ऑन पेपर इतनी अच्छी टीम थी। लेकिन उसे अच्छे से मैनेज नहीं किया गया। हार्दिक की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वो बिल्कुल सही थे। जब आपने केकेआर के 57 रन पर पांच विकेट गिरा दिए तो उसके बाद नमन धीर को लगातार तीन ओवर देने की जरूरत नहीं थी। इसके बाद उन्होंने कहा, आपको उस समय अपना छठा बॉलर लाना चाहिए था और वहां से मनीष और वेंकेटश में अच्छी साझेदारी बनी।

Kkr Vs Mi Result: इरफान ने बताई हार की वजह

इरफान ने आगे कहा कि जहां आप 150 रन पर टीम को रोक सकते थे, वहां आपने उन्हें 170 रन बनाने दिए और यहीं हार का मैन प्वाइंट रहा। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कप्तानी और मैनेजमेंट जरूरी होता है और मुंबई की टीम इस समय एकजुट होकर नहीं खेल रही है। फिर उन्होंने आगे कहा सबको एकसाथ लाना, कप्तानी की प्लेयर इज्जत करें और ऐसा लग रहा है कि मुंबई की टीम के प्लेयर्स ने अपने कप्तान को स्वीकार नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *