KKR VS MI 2024: केकेआर और मुंबई के बिच मैच आज, जानिए कैसी रहेगी पिच!

0
KKR VS MI 2024: केकेआर और मुंबई के बिच मैच आज, जानिए कैसी रहेगी पिच!

KKR VS MI 2024: केकेआर और मुंबई के बिच मैच आज, जानिए कैसी रहेगी पिच! IPL 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बिच मैच खेला जाएगा है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

Read More- Rohit Sharma 2024: मुंबई इंडियंस से कप्तानी जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रोहित, कहा-‘मैंने कई कप्तानों…’

KKR VS MI: इस सीजन दोनों टीम का प्रदर्शन

बतादें की मुंबई को अपने पिछले मैच में लखनऊ के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, केकेआर की टीम विजयी रथ पर सवार है। केकेआर ने अपने पिछले मैच में दिल्‍ली को 7 विकेट से हराया था। आइए जानते हैं कि वानखेड़े स्‍टेडियम पर पिच से बल्‍लेबाजों या गेंदबाजों में से किसको ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

Read More- Nitish Reddy IPL 2024: हार्दिक का विकल्प साबित हो सकते हैं नीतीश, जानिए क्या कहते हैं रिकार्ड्स!

KKR VS MI: जानिए पिच रिपोर्ट

बात करें मुंबई की पिच की तो ये बिलकुल फ्लैट है। इस पिच में बल्‍लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा गया है। इस पिच में गेंदबाजों के लिए ज्‍यादा मदद मौजूद नहीं है। लेकिन धीमी गति की बॉल काफी असरदार साबित हो सकती है। इस मैदान में मैच हाई स्‍कोरिंग होने की उम्मीद है और ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

KKR VS MI: दोनों के बिच हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अब तक कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। जिसमे मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने अब तक 23 मैच जीते हैं। तो वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैच जीतने में कामयाब रही है। मुंबई में दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई का पलड़ा एकतरफा भारी है। मुंबई इंडियंस ने 9 मैच जीते जबकि केकेआर की टीम सिर्फ एक मैच जीतने में कामयाब रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *