KKR VS MI 2024: KKR के खिलाफ रोहित को क्यों बनाया गया इम्पैक्ट प्लेयर? चावला ने किया खुलासा

0
KKR VS MI 2024: KKR के खिलाफ रोहित को क्यों बनाया गया इम्पैक्ट प्लेयर? चावला ने किया खुलासा

KKR VS MI 2024: बीती रात केकेआर और मुंबई इंडियंस के बिच में मुकाबला खेला गया। जिसमे केकेआर ने शानदार तरीके से मुंबई को हरा दिया। लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे थे। साथ ही मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा पर अपडेट दिया। पीयूष ने कहा कि रोहित शर्मा को पीठ में हल्का दर्द था, इसलिए वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे।

Read More- CSK VS PBKS: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले CSK के लिए आई खुशखबरी, वापस शामिल हुए ये 2 खिलाड़ी

KKR VS MI 2024: रोहित को बनाया गया इम्पैक्ट प्लेयर

दरअसल, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया था। टॉस के दौरान जब हार्दिक पांड्या ने बताया की रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरेंगे, तो हर कोई पांड्या को ट्रोल करने लगा। लेकिन इसके पीछे की वजह पीयूष चावला ने खुलासा किया। पीयूष ने बताया कि रोहित शर्मा को पीठ में जकड़ने थी। ये ही वजह थी की उनको प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया।

Read More- ICC T-20 WC 2024 में ये न्यूजीलैंड का खिलाड़ी खेलेगा अमेरिका की टीम से! जानिए पूरा मामला

KKR VS MI 2024: ये रही बड़ी वजह

फिर चावला ने मैच के बाद कहा कि रोहित को पीठ में हल्का दर्द था और वो बस एहियातन इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। हम गर्व और सम्मान के लिए उतरे, क्योंकि कई बार आप मैदान पर ये सोचकर नहीं उतरते कि क्वालीफाई करेंगे या नहीं। चावला ने कहा आप अपने नाम के लिए खेलते हो। हम भी इसके लिए खेल रहे हैं। हम सभी ने ये सुना है कि टी20 लय का खेल है और हम इस सीजन फॉर्म हासिल नहीं कर सके।

KKR VS MI 2024: रोहित की खराब फॉर्म जारी

बतादें रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे। लेकिन वो बल्ले से फिर से फ्लॉप हुए। रोहित ने इस मैच में 12 गेंदों पर 11 रन बनाए। और मुंबई को केकेआर के खिलाफ 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिससे पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई टीम की इस सीजन 11 मैचों में आठवीं हार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *