Kane Williamson- न्यूज़ीलैंड-साउथ अफ्रीका के बिच हो रहे टेस्ट की दूसरी पारी में भी Kane का शतक, करी इस खिलाड़ी की बराबरी

0
Kane Williamson- न्यूज़ीलैंड-साउथ अफ्रीका के बिच हो रहे टेस्ट की दूसरी पारी में भी Kane का शतक, करी इस खिलाड़ी की बराबरी

Kane Williamson- न्यूज़ीलैंड-साउथ अफ्रीका के बिच हो रहे टेस्ट की दूसरी पारी में भी Kane का शतक, करी इस खिलाड़ी की बराबरी -साउथ अफ्रीका-न्यूज़ीलैंड के बिच 2 टेस्ट मैच होने है। उसमे से पहला टेस्ट मैच चल रहा है। जिसमे साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाकर केन विलियमसन ने बता दिया है कि वो कितने बेहतरीन फॉर्म में हैं। बीते कुछ महीने वो पहले इंजर्ड थे लेकिन उसके बाद से उन्होंने शानदार वापसी की है। केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 109 रन बनाए। इससे पहली इनिंग में उन्होंने 289 गेंदों पर 118 रन बनाए थे। इसी के साथ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले केन न्यूजीलैंड के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस शतक के साथ केन ने अपनी 31वीं सेंचुरी पूरी की।

Read More- Ind Vs Sa U-19 Semi Final Live- भारत ने सॉउथ अफ्रिका को दिए शुरुवाती 2 बड़े झटके, इसमें साउथ अफ्रीका का स्टार बल्लेबाज भी शामिल।

Kane Williamson -इस मामले में पीछे रह गए केन-

Kane Williamson टेस्ट करियर का 31वां शतक जमाने में केन विलियमसन हालांकि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ये रिकॉर्ड टेस्ट में सबसे तेज 31 शतक लगाने का था। सचिन तेंदुलकर ने अपने 31वें टेस्ट शतक 165वीं पारी में पूरी की थी। Kane Williamson ने अपनी 170वीं टेस्ट इनिंग में ऐसा किया। ऐसे में वो भले ही सचिन से पीछे रह गए पर उन्होंने स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। स्टीव स्मिथ ने भी 170वीं पारी में ही 31वां शतक लगाया था। Kane Williamson का साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में बना शतक पिछले 6 टेस्ट में उनके बल्ले से निकला छठा शतक है। इन 6 में से 5 शतक उन्होंने अपने घरेलू मैदान न्यूजीलैंड में ही बनाए हैं।

Read More- Aus Vs Wi 3rd Odi -ऑस्ट्रेलियाई युवा गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने, एक बार फिर से सवालों के घेरे में है टीम

Kane Williamson का 31वां शतक का महत्त्व –

Kane Williamson ने 31वें शतक लगा दिया है। उनके इस शतक ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को संभालने का काम किया है। केन को छोड़ न्यूजीलैंड का कोई भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दूसरी पारी में विकेट पर नहीं जम सका। लैथम ने 3 रन, कॉनवे ने 29 रन, पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र ने 12 रन और डैरिल मिचेल ने 11 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद है । अब इसे देखकर अंदाजा लगा सकते है कि अगर केन ने शतक ना लगाया होता तो न्यूजीलैंड का क्या हाल हुआ होता? फिलहाल न्यूज़ीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन्स है। इसमें विलियम्सन का विकेट जा चूका है।इसके आलावा अभी न्यूज़ीलैंड के पास 528 रन्स की काफी बड़ी बढ़त मौजूद है। और न्यूज़ीलैंड का सिर्फ 4 ही विकेट गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *