Kane Williamson: लगातार 7 टेस्ट मैच में 7 शतक लगाकर केन ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड जीत से कुछ कदम दूर

0
Kane Williamson: लगातार 7 टेस्ट मैच में 7 शतक लगाकर केन ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड जीत से कुछ कदम दूर

Kane Williamson: लगातार 7 टेस्ट मैच में 7 शतक लगाकर केन ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड जीत से कुछ कदम दूर :न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बिच हो रहे टेस्ट में केन विलियम्सन का एक और शतक देखने को मिला है। दरसल केन विलियम्सन ने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बिच हो रहे दूसरे टेस्ट में भी शतक जड़ दिया। केन विलियम्सन ने लगातार 7 टेस्ट मैचों में 7 शतक जड़ दिए हैं। इसके शतक की वजह से न्यूजीलैंड की टीम की जीत की राह और आसान हो गई है।साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को टीम को जीत के लिए 267 रन का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अभी तक 3 विकेट के नुकसान में 221 रन बना दिए हैं।

Read More- Rohit Sharma Angry On Jadeja 2024: जडेजा की गलती इंग्लैंड की ख़ुशी, सरफराज हुए बुरी तरीके से आउट

Kane Williamson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ केन का कमाल-

Kane Williamson: केन विलियम्सन अपनी जीवन के बेस्ट फॉर्म में हैं। केन ने लगातार 7 टेस्ट मैच में 7 शतक जड़ कर इतिहास रच दिया है। केन लगतार अपनी बल्लेबाजी से अपने फैंस को खुश कर दे रहे हैं। केन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले टेस्ट में भी दमदार शतक जड़ा था। उसके बाद अगले ही टेस्ट में भी वो अपनी पुरानी फॉर्म को जारी रखते हुए एक और शतक जड़ दिया। केन ने साउथ अफ्रीका के कोई बॉलर को भी नहीं बक्शा। अच्छी गेंदों को सम्मान और बुरी गेंदों को प्रहार करते नजर आए। इस शतक की वजह से केन ने अपने टेस्ट करियर की 32वां शतक जड़ा।

Read More- Nz Vs Sa 2nd Test Live: Will O’Rourke की गेंदबाजी साउथ अफ्रीका के लिए साबित हुई घातक, क्या इसका फायदा उठा पाएगी न्यूजीलैंड

Kane Williamson: न्यूजीलैंड का दबदबा-

Kane Williamson: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बिच 2 टेस्ट खेले जानें है। जिसमे से दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया था। अब दूसरे टेस्ट मैच चल रहा है। इस टेस्ट में भी न्यूजीलैंड लगभग जीत हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के ऑल राउंड प्रदर्शन की वजह से उनका इस सीरीज में दबदबा कायम रहा है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से साउथ अफ्रीका बैकफुट पर नजर आ रही है। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट भी एक तरफ़ा जीता था। और अब दूसरा टेस्ट भी जीतने की कगार पर हैं।

Kane Williamson: साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन-

साउथ अफ्रीका की टीम इस सीरीज में कभी उतनी शानदार फॉर्म में दिखी ही नहीं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज और गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। साउथ अफ्रीका एक मजबूत टीम है। इस टीम में भी एक से एक बल्लेबाज और गेंदबाज है। लेकिन फिर भी साउथ अफ्रीका इस टेस्ट मैच में दूर दूर तक नजर नहीं आई। साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट भी न्यूजीलैंड से बिलकुल एक तरफा हारी। और दूसरे टेस्ट में भी ये टीम कुछ ख़ास नहीं कर पाई। दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजों ने फैंस को खासा निराश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *