Hardik Pandya 2024: इस सीजन हार्दिक का खराब प्रदर्शन जारी, नहीं कर पा रहे हैं कोई कमाल

0
Hardik Pandya 2024: इस सीजन हार्दिक का खराब प्रदर्शन जारी, नहीं कर पा रहे हैं कोई कमाल

Hardik Pandya IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए वो प्रदर्शन करते हुए नजर नहीं आए जैसा की वो पिछले 2 साल से गुजरात के लिए करते आए थे। बतादें मुंबई ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले हार्दिक को ट्रेड कर गुजरात से अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इतना ही नहीं मुंबई की टीम में शामिल करने के बाद मुंबई ने हार्दिक को कप्तान बनाने का एलान भी किया था। लेकिन ये मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी गलती रही।

Read More- Sunil Narine 2024: रोहित के खिलाफ नरेन का जलवा, बना डाला आईपीएल का नया रिकॉर्ड!

Hardik Pandya का गुजरात के लिए प्रदर्शन

बतादें हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी के साथ-साथ बतौर खिलाड़ी भी फ्लॉप नजर आए। हार्दिक का प्रदर्शन गेंद और बल्ले से फॉर्म काफी बेकार रहा। लेकिन इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान और खिलाड़ी के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने पहले ही सीज़न में आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली थी। इतना ही नहीं इसके बाद उनकी कप्तानी में उनकी टीम अगले सीजन फाइनल तक खेली थी।

Hardik Pandya का बुरा वक्त जारी

लीग स्टेज के मुकाबलों की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने गुजरात की कप्तानी करते हुए 2 सीज़न में सिर्फ 7 मैच गंवाए थे। लेकिन, मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए वो एक सीज़न में ही 8 मैच हार चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, 8 मैच हारने के बाद भी मुंबई को तीन मैच और खेलने हैं। अब ऐसे में हार्दिक की कप्तानी में सवाल उठने तो लाजमी है।

Hardik Pandya का इस साल प्रदर्शन

IPL 2024 में हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से साथ भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों में सिर्फ 19.80 की औसत और 147.76 के स्ट्राइक रेट से महज 198 रन बनाए हैं। इस दौरान इस सीजन में उनका हाई स्कोर 46 रहा है। बैटिंग के अलावा बॉलिंग में हार्दिक को सिर्फ 8 विकेट ही मिल सके हैं। और साथ ही उन्होंने 11 की इकॉनमी से रन दिए हैं। इसके अलावा उनकी पुरानी टीम गुजरात की भी हालत खराब है। और मुंबई की भी हालत बिलकुल बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *