Irfan Pathan: मुंबई की लगातार 3 हार के बाद इरफान ने ये क्या कह दिया! जानिए पूरी बात

0
Irfan Pathan: मुंबई की लगातार 3 हार के बाद इरफान ने ये क्या कह दिया! जानिए पूरी बात

Irfan Pathan: मुंबई की लगातार 3 हार के बाद इरफान ने ये क्या कह दिया! जानिए पूरी बात: IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अब तक अच्छी नहीं रही है। लगातार तीन मैच में मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 1 अप्रैल को भी मुंबई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से प्रभावित नजर आ रही है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई ने अब तक 3 में से तीनों मुकाबले हार का मुँह देखना पड़ा है। मुंबई की लगातार तीसरी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक बड़ा बयान दिए है।

Read More- Purple cap IPL 2024 में पर्पल कैप की रेस हुई रोमांचक, ये गेंदबाज है नंबर वन

Irfan Pathan: मुंबई का खराब प्रदर्शन

Irfan Pathan: आपको बतादें मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अब तक इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन अच्छा नहीं रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलने उतरी टीम पर सबकी नजर है। गुजरात टाइटंस को एक बार ट्रॉफी दिलाने वाले हार्दिक को मुंबई के मैनेजमेंट ने टीम के साथ जोड़ा और कप्तानी की जिम्मेदारी दी। रोहित शर्मा जैसे बेहतरीन कप्तान की जगह पर उनको ये जिम्मा दिया गया। पहले तीन मैच में गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और फिर राजस्थान रॉयल्स ने टीम को हराया। और पॉइंट्स टेबल में ये टीम सबसे आखिर में है।

Read More- Mi Bowlers 2024:मुंबई के इस युवा गेंदबाज ने ढाया रफ्तार से कहर, फेक दी इस सीजन की सबसे तेज गेंद!

Irfan Pathan का पोस्ट

Irfan Pathan ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, “आप हमेशा चाहते हो कि आपका कप्तान कठिन चीजे करे। अगर वो ऐसा नहीं कर सकता तो वह टीम का सम्मान हासिल नहीं कर सकेगा। अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को शुरुआत में लाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आखिरकार जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से पारी की शुरुआत की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *