Ipl Captain: IPL 2024 में इन दो कप्तान पर लगा स्लो ओवर रेट का फाइन, जानिए कौन कौन है वो कप्तान?

0
Ipl Captain: IPL 2024 में इन दो कप्तान पर लगा स्लो ओवर रेट का फाइन, जानिए कौन कौन है वो कप्तान?

Ipl Captain: IPL 2024 में इन दो कप्तान पर लगा स्लो ओवर रेट का फाइन, जानिए कौन कौन है वो कप्तान? आईपीएल 2024 शुरू हुए हुए महज कुछ ही दिन हुआ है और इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमल गिल को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीम के कप्तानों पर एक-एक बार स्लो ओवर रेट के चलते 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। ये आईपीएल में पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई कप्तान को इसका शिकार होना पड़ा है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि स्लो ओवर रेट का नियम क्या है और ये गलती बार-बार किए जाने पर कप्तान को कितना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है? आइए जानते है।

Read More- R Aswin IPL 2024: आज अश्विन लगाएंगे दोहरा शतक! जानिए महज इतने कदम है दूर

Ipl Captain: क्या होता है स्लो ओवर रेट

Ipl Captain: बतादें की स्लो ओवर रेट का नियम समय पर क्रिकेट मैच पूरा करवाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस नियम में गेंदबाजी करने वाली टीम को 90 मिनट में 20 ओवर खत्‍म करने होते हैं। इन 90 मिनट में स्‍ट्रेटिजिक टाइम आउट और डीआरएस लेने का समय शामिल नहीं होता है। स्‍ट्रेटिजिक टाइम आउट और डीआरएस लिए जाने पर ओवर रेट मीटर उसी वक्त रोक दिया जाता है। लेकिन अगर 90 मिनट में 20 ओवर पूरे नहीं होते हैं तो कप्तान के खिलाफ एक्शन लिया जाता है।और बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Read More- Babar Azam 2024: एक बार फिर बने बाबर पाकिस्तान के कप्तान, PCB ने लिया यू-टर्न!

Ipl Captain: क्या होता है नुकसान

Ipl Captain: अगर टीम नियमित समय के अंदर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाती है तो वह बचे हुए ओवरों में टीम को 4 की जगह 5 फील्डर 30 गज के सर्कल के अंदर रखने पड़े थे। वहीं, पहली बार ये गलती करने पर कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। दोबारा यही गलती करने पर कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25% जुर्माना भी लगाया जाता है। अगर तीसरी बार ये गलती करने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये के साथ एक मैच का बैन भी लगाया जाता है।

Ipl Captain: ये था पूरा मामला

Ipl Captain: आईपीएल 2024 में शुभमल गिल और ऋषभ पंत को ही स्लो ओवर रेट का सामना करना पड़ा है। बता दें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 31 मार्च को सीएसके के खिलाफ नियमित समय के अंदर 20 ओवर पूरा नहीं कर पाई थी, टीम समय से 3 ओवर पीछे चल रही थी। इस वजह से आखिरी 2 ओवर में टीम को 4 की जगह 5 फील्डर 30 गज के सर्कल के अंदर रखने पड़े थे। वहीं, गुजरात टाइटंस 26 मार्च को चेन्नई के खिलाफ समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *