IPL 2024: विराट-गावस्कर के विवाद में कूद पड़े पाकिस्तानी लेजेंड, कोहली को कह दी ये बात!

0
IPL 2024: विराट-गावस्कर के विवाद में कूद पड़े पाकिस्तानी लेजेंड, कोहली को कह दी ये बात!

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर ये दो नाम भारतीय क्रिकेट में बड़े नामों में से एक हैं। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन ये भी सच है कि दोनों के रिश्तों में अकसर थोड़ी ऊंच-नीच दिखाई देती हैं। हाल ही में गावस्कर और विराट के बीच एक और विवाद हुआ था। जिसमें अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी शामिल हो गए हैं। अकरम ने विराट कोहली को सलाह दी है कि उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।

Read More- Rohit Sharma 2024: हैदराबाद के खिलाफ जीतने के बाद भी छलके हिटमैन के आंसू, जानिए क्या है पूरा मामला

IPL 2024: वसीम अकरम ने दिया बयान

पाकिस्तानी लेजेंड वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘विराट और गावस्कर दोनों महान खिलाड़ी हैं। सुनील गावस्कर को बतौर क्रिकेटर, इंसान और मैदान के बाहर मैं जानता हूं। वो सालों से कमेंट्री कर रहे हैं। साथ ही विराट कोहली भी एक शानदार खिलाड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने काफी रन बनाए हैं। लेकिन उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।’

Read More- Babar Azam 2024: पाकिस्तानी कप्तान हैं “नाकाम” भाई? इस एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात

IPL 2024: क्या रहा था पुरा मामला

आपको बतादें दरअसल सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद विराट ने अगली इनिंग में शानदार बैटिंग कर कमेंटेटर्स को जवाब दिया था जो उनपर सवाल खड़े कर रहे थे। इसके बाद सुनील गावस्कर भड़क गए और उन्होंने लाइव शो में आईपीएल के प्रसारणकर्ता चैनल को ही सुना दी। जो विराट का ये बयान बार-बार चला रहा था। इसको लेकर गावस्कर का मानना था कि विराट का ये बयान चलान चैनल अपने ही कमेंटेटर्स को नीचा दिखा रहा है।

IPL 2024: विराट का इस सीजन में प्रदर्शन

IPL 2024: बतादें विराट कोहली ने इस सीजन में कुल 11 मैचों में 542 रन बनाए हैं। विराट का औसत 67.75 है और बड़ी बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है। 2016 के बाद पहली बार विराट का स्ट्राइक रेट 150 के करीब है। इसका मतलब साफ़ है की विराट कोहली ने इस सीजन रनों की रफ्तार तेज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *