IPL 2024: Mumbai Indians ने क्यों छीनी Rohit Sharma से कप्तानी? हेड कोच मार्क बाउचर ने बताई वजह…

0
IPL 2024: Mumbai Indians ने क्यों छीनी Rohit Sharma से कप्तानी? हेड कोच मार्क बाउचर ने बताई वजह…

IPL 2024: Mumbai Indians ने क्यों छीनी Rohit Sharma से कप्तानी? हेड कोच मार्क बाउचर ने बताई वजह…, हाल ही में आईपीएल का 2024 सीजन शुरू होंने वाला है जिसमे हमें कई सारे बदलाव देखने को मिले है। इस सीजन के ऑक्शन में आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी मिला और साथ में हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी एक चौका देने वाला फैसला है। लेकिन एक बात सबके मन में घर कर बैठी है जो रोहित शर्मा को लेकर है…

ये भी पढ़े- Srh Squad Ipl 2024: आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने करोड़ो रुपए खर्च करने के बाद भी इस खिलाड़ी को नहीं बनाया कप्तान

Mumbai Indians ने क्यों छीनी रोहित शर्मा से कप्तानी?

मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा को इस सीजन कप्तानी से हटा दिया है। यह रोहित शर्मा फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। ऐसे में रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान घोषित किया गया है। क्या है इसके पीछे की वजह आइये जानते है…

image 86

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद हेड कोच ने बताई वजह-

रोहित शर्मा का नाम महान खिलाड़ियों में होता है। जिन्होने अपने नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कई मुकाम हासिल किये है जिसे कर पाना कई खिलाड़ियों के लिए बस एक सपना है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौपना कई लोगो के पेट में यह बात पच नहीं रही है। की आखिर ऐसा क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर इस बात पर मुंबई इंडियंस के फ़ैंस द्वारा आलोचना की जा रही है जिसका जवाब देते हुए मुंबई इंडिया के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि”यह एक क्रिकेटिंग निर्णय था, हार्दिक पंड्या को एक खिलाड़ी के रूप में शामिल करने के लिए विंडो पीरियड देखा गया। और यह निर्णय सिर्फ एक क्रिकेट निर्णय है और मुझे लगता है कि रोहित शर्मा का प्रदर्शन एक खिलाड़ी के रूप में और भी निखरकर आएगा।

IPL 2024: Mumbai Indians ने क्यों छीनी Rohit Sharma से कप्तानी? हेड कोच मार्क बाउचर ने बताई वजह…

image 87

ये भी पढ़े- LSG Squad Ipl 2024 : लखनऊ टीम के इस डिपार्टमेंट में नजर आ रही है कमी, फैंस के लिए है चिंता की बात

बतौर कप्तान नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन

उन्होंने रोहित शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर काफी चर्चा की गई उसी के बाद यह निर्णय लिया गया है। कुछ सीजन ने बतौर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है जिसके चलते भी यह फैसला लिया गया है। कप्तानी का बोझ हटते ही शायद अच्छा प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने 2022 आईपीएल सीजन में 120.18 की स्ट्राइक रेट से 268 रन और 2023 में उन्होंने 132.80 स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाये।

image 85

हार्दिक पंड्या को क्यों सौपी कप्तानी?

रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पंड्या को चुना गया। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच ने हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की जिसमे उन्होंने कहा कि- आईपीएल के पिछले दो सीजन में हार्दिक पंड्या ने काफी प्रभाव डाला है। आईपीएल 2022 के सीजन में गुजरात टाइटन्स ने कप्तान नियुक्त और खरीदा था उसी सीजन उन्होंने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया उसके बाद 2023 आईपीएल सीजन में उपविजेता रही थी। इसलिए जाहिर तौर पर उसमें कुछ बहुत अच्छे नेतृत्व कौशल भी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *